लाइफ स्टाइल

इस तरह से करेंगे लहसुन का सेवन तो हाई कोलेस्ट्रॉल की हो जायेगी छुट्टी

SANTOSI TANDI
7 Sep 2023 6:48 AM GMT
इस तरह से करेंगे लहसुन का सेवन तो हाई कोलेस्ट्रॉल की हो जायेगी छुट्टी
x
कोलेस्ट्रॉल की हो जायेगी छुट्टी
कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी है लेकिन जब ये हाई हो जाता है यानी की शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो गंभीर समस्या हो सकती है। दिल की बीमारियों का जोखिम खास कर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल खून में पाया जाने वाला मोम पदार्थ है जब ये बढ़ जाता है तो नसों में जमने लगता है, इससे नसे ब्लॉक हो जाती है और कुछ कंडीशन में व्यक्ति की मौत हो जाती है। ऐसे में इसे वक्त पर कंट्रोल कर लिया जाए इसी में भलाई है। आज हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ नुस्खे बताएंगे जिसकी मदद से आप गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकेंगे।
डायटीशियन प्रियंका जायसवाल के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए लहसुन खाना अच्छा हो सकता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कुछ हद तक कंट्रोल कर सकता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि लहसुन में एलियन पाया जाता है जो एक तरह का रसायन है ,जब एलियन हवा के संपर्क में आता है तो ये सल्फर बेस्ड फूड्स एलिसिन में बदल जाता है, जो ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। हर रोज लहसुन की आधी या एक कली खाने से कुछ हद तक कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है।आप इसे डाइट में 2-3 तरीकों से शामिल कर सकते हैं।आइए जानते हैं कैसे करना चाहिए लहसुन का सेवन।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कैसे करें लहसुन का सेवन?
कच्चा लहसुन पानी के साथ
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप हर रोज सुबह एक कच्चे लहसुन को कूटकर एक गिलास पानी के साथ खा सकते हैं। अगर आप लहसुन खाने के बाद मुंह से आने वाली बदबू से परेशान हैं तो आप सेब के सिरके या गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।
लहसुन की चाय
आप लहसुन की चाय पी सकते हैं। इसके लिए लहसुन को कूट कर एक कप पानी में मिला लें और इसे कुछ देर उबाल लें। थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें शहद और नींबू (नींबू खाने के फायदे) का रस मिला कर पी लें।
लहसुन और शहद
आप लहसुन को शहद के साथ मिक्स करके भी खा सकते हैं। इसके लिए आप लहसुन को टुकड़ों में काट लें और इसमें कुछ बूंद शहद (शहद इस्तेमाल करने का सही तरीका)मिलाएं। कुछ देर के लिए इसे सेटल होने दें, अब लहसुन को चबाकर निगल जाएं।आपको इसका टेस्ट तेज लगता है तो दो तीन घूंट गर्म पानी पी लें।
हालांकि अगर आपका कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है तो किसी भी नुस्खे पर निर्भर ना रहें, डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
Next Story