- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- How to Lose Weight:...
लाइफ स्टाइल
How to Lose Weight: जिम के लिए नहीं है समय तो सुबह उठकर पिएं ये ड्रिंक, कम हो जाएगा वजन
Sarita
4 April 2025 8:44 AM IST

x
How to Lose Weight: आजकल खराब खान-पान और खराब जीवनशैली के चलते मोटापा और वजन बढ़ने की समस्या आम हो गई है. ज्यादातर लोग तैलीय खाद्य पदार्थ और मीठे व्यंजन खाने के बहुत शौकीन होते हैं. ऐसे में वे मोटापे का शिकार हो जाते हैं. लेकिन एक बार वजन बढ़ गया तो उसे कम करना बेहद मुश्किल हो जाता है|
वहीं दूसरी ओर बहुत से लोगों के पास जिम जाने तक का वक्त नहीं होता, ऐसे लोगों के लिए हम कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आसानी से वजन कम किया जा सकता है. इसके लिए आपको अजवाइन ड्रिंक की मदद लेनी होगी. दरअसल, आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन का पानी पीने से पेट और कमर की चर्बी को कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं अजवाइन के पानी का इस्तेमाल कैसे करें|
अजवाइन के पानी का उपयोग कैसे करें?
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप रोजाना सुबह बिना कुछ खाए अजवाइन का पानी पीते हैं तो इससे तेजी से वजन कम करने में मदद मिलेगी और पेट की चर्बी भी कम होगी|
आप अजवाइन के पानी को गुनगुना करके भी पी सकते हैं. अगर आप थोड़े बेहतर परिणाम चाहते हैं तो अपने दैनिक आहार में अजवाइन की मात्रा बढ़ा दें|
वजन कम करने के लिए 25 ग्राम अजवाइन को एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रखें और अगली सुबह खाली पेट पी लें|
अगर आप एक महीने तक इस पानी को पीएंगे तो आपके शरीर पर इसका क्या असर होगा, आप खुद ही पहचान जाएंगे|
अगर आप रात को अजवाइन को पानी में भिगोना भूल गए हैं, तो सुबह एक गिलास पानी में अजवाइन डालकर उबाल लें. फिर इसमें तुलसी के 5-6 पत्ते डालकर अलग रख दें. और गुनगुना होने पर छानकर पी लें|
TagsLose Weightसुबहड्रिंककमवजनLose Weightmorningdrinkreduceweightजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





