- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Homemade Scrub:...
लाइफ स्टाइल
Homemade Scrub: गर्मियों में अपने शरीर को तरोताजा रखने के लिए आजमाएं होममेड डी टैन स्क्रब
Sarita
16 Jun 2025 8:54 AM IST

x
Homemade Scrub: गर्मी के मौसम में तेज धूप की वजह से टैनिंग होना एक आम समस्या है, जिससे ज्यादातर महिलाएं परेशान हो सकती हैं। अगर आप भी तेज धूप की वजह से होने वाली टैनिंग को कम करना चाहती हैं और अपने हाथ-पैरों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से ऐसे डी टैन बॉडी वॉश के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं।
घर पर ही तैयार करें डी-टैन बॉडी वॉश:
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक, अगर आप भी तेज धूप की वजह से होने वाली टैनिंग से परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही डी-टैन बॉडी वॉश तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान है। घर पर बॉडी वॉश तैयार करने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत होगी। जैसे-
डी टैन बॉडी वॉश बनाने की सामग्री:
ओट्स
चीनी
कॉफी पाउडर
दही
नींबू
डी टैन बॉडी वॉश बनाने का तरीका:
अगर आप भी घर पर ही डी टैन बॉडी वॉश बनाना चाहती हैं, तो सबसे पहले ओट्स को मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से बारीक पीस लें। इसके बाद पिसे हुए ओट्स को एक कंटेनर में निकाल लें। अब इसमें चीनी पाउडर, कॉफी पाउडर और थोड़ा दही मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद इसमें नींबू की कुछ बूंदें डालें। अब आप इस मिश्रण को अच्छे से फेंट लें और अपने शरीर पर 15 मिनट तक लगाएं। समय पूरा होने के बाद आप इसे धो सकते हैं।
Next Story





