लाइफ स्टाइल

Healthy Snacks Recipe: इन हेल्दी स्नैक्स का करें सेवन

Bharti Sahu 2
19 July 2024 4:03 AM GMT
Healthy Snacks Recipe:  इन हेल्दी स्नैक्स का करें सेवन
x
Healthy Snacks Recipe: क्या सुबह के नाश्ता करने के एक-दो घंटे बाद आपको फिर से भूख लग जाती है? रात के खाने के समय होने से पहले ही खाना खाने का मन करने लगता है? कुल मिलाकर क्या आपको थोड़ी थोड़ी देर में भूख लगती रहती है? अब ऐसी समस्या में ओवर ईटिंग की शिकायत हो सकती है पाचन खराब या वजन बढ़ने की संभावना रहती है यहाँ कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक्स बताये जा रहे है, जो बनाना भी आसान है और लम्बे समय तक पेट भी भरा महसूस होता है।
स्प्राउट्स sprouted
स्प्राउट्स में अंकुरित अनाज शामिल होता है। इसमें कुछ दालें, सोयाबीन, राजमा, ब्राउन चावल, क्विनोओ और जई शामिल हैं। स्पाउट्स में भरपूर फाइबर होता है, जो हमे ओवरइटिंग से रोकता है। यह मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा है। कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए और बार बार भूख लगने की समस्या से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
फ्रूट चाट Fruit Chaat
फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, साथ ही गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक होते हैं। अगर दोपहर के खाने के बाद या डिनर से पहले आपको भूख लग जाए तो फलों को काटकर उसका सेवन कर सकते हैं। सेब, केला, अनार, संतरा, पपीता और मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा या खीरा आदि काटकर उसमें काला नमक, काली मिर्च या चाट मसाला मिलाकर खाएं। इसका स्वाद लजीज तो होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
भुने चने Roasted chickpeas
फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरे चने में ज्यादा कैलोरी नहीं होती। साथ ही इसके सेवन से जल्दी पेट भर जाता है। ये मोटापा, मधुमेह और हृदय रोगों को रोकने में भी असरदार है। बार-बार भूख लगती है तो भुने चने का सेवन कर सकते हैं, पेट भरा भरा महसूस होगा।
ओट्स Oats
ओट्स के सेवन से जल्द भूख नहीं लगती है। रेडी टू ईट खाने की तुलना में दलिया या ओट्स का सेवन लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है। इसमें कम कैलोरी और उच्च फाइबर पाया जाता है।
Next Story