छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई

Nilmani Pal
19 July 2024 3:57 AM GMT
CM विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई
x

रायपुर raipur news । CM विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री विजय शर्मा Home Minister Vijay Sharma को जन्मदिन की बधाई दी और X पर उन्होंने लिखा, मंत्रिमंडल के मेरे साथी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।भोरमदेव बाबा से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

विजय शर्मा नही मनाएंगे अपना जन्मदिन chhattisgarh

chhattisgarh news बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में एक दुखद घटना में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवान भारत साहू व सतेर सिंह शहीद हो गए और 4 जवान घायल हो गए। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस दर्दनाक घटना से आहत होकर अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की है कि आज जब उनके भाई शहीद हुए है तब उनका मन आहत व व्यथित है वे उनका जन्मदिन न मनाए और इस कठिन समय में शहीद जवानों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें।कल 19 जुलाई को उपमुख्यमंत्री शर्मा अपना जन्मदिन नही मनाएंगे।


Next Story