लाइफ स्टाइल

Healthy Vrat Recipe : व्रत में बनायें हेल्दी और टेस्टी कुट्टू का चीला

Sarita
23 Sept 2025 7:51 AM IST
Healthy Vrat Recipe : व्रत में बनायें हेल्दी और टेस्टी कुट्टू का चीला
x
Healthy Vrat Recipe : नवरात्रि के साथ ही व्रत करने का सिलसिला शुरु हो जाता है. हम जब उपवास करने वाले होते हैं तो हम सोचते है कि कुछ ऐसा खाए जो हमारे सारा दिन एनर्जेटिक रखें और पेट भी भरा-भरा रहे. कुट्टू का चीला आपके लिये बेस्ट है. यह न सिर्फ बनाने में बहुत आसान है बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको दिनभर ऊर्जावान रखते हैं. तो इस बार नवरात्रि में साबूदाने की खिचड़ी से हटकर बनाइए पौष्टिक और चटपटा कुट्टू का चीला|
सामग्री:
कुट्टू का आटा: 1 कप
आलू: 1 मध्यम आकार का (उबला और मैश किया हुआ)
हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
अदरक: 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
सेंधा नमक: स्वाद अनुसार
पानी: घोल बनाने के लिए
तेल या घी: चीला बनाने के लिए
बनाने की विधि:
घोल तैयार करें: एक बड़े कटोरे में कुट्टू का आटा लें. अब इसमें उबला और मैश किया हुआ आलू, कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरा धनिया और सेंधा नमक मिलाएं.
चिकना घोल बनाएं: थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रखें कि घोल में कोई गांठ न रहे. घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला. इसे चीले के घोल की तरह बनाना है.
तवा गरम करें: अब एक नॉन-स्टिक तवा या पैन को मध्यम आंच पर गरम करें. तवे पर थोड़ा तेल या घी लगाएं.
चीला बनाएं: एक कलछी घोल लेकर गरम तवे पर डालें और इसे गोल आकार में हल्के हाथों से फैलाएं.
पकाएं: चीले को एक तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं. जब किनारे अपने आप उठने लगें तो इसे पलट दें.
परोसें: दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक पकाएं. इसी तरह बाकी के चीले भी बनाएं|
Next Story