- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- healthy and shiny...
लाइफ स्टाइल
healthy and shiny hair: त्वचा ही नहीं बालों के लिए भी फायदेमंद है नींबू, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
Sarita
1 Jun 2025 8:47 AM IST

x
healthy and shiny hair: नींबू में कई पोषक तत्व होते हैं यही वजह है कि ये बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. आप नींबू में कुछ चीजों को मिलाकर बालों में लगा सकते हैं जिससे आपके बाल सॉफ्ट और स्मूद हो जाते हैं. बालों में नींबू को आप कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कुछ हेयर मास्क बनाकर या सिंपल नींबू के रस को यूज कर सकते हैं|
नींबू को बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें:
नींबू के पानी:
नींबू के पानी को बालों के लिए इस्तेमाल करने के लिए आप 2-4 नींबू के रस को निकाल लें फिर इसमें पानी मिला लें. अब बालों पर शैंपू करने के बाद इसे बालों पर लगा ले, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जिस वजह से ये डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है|
नींबू और एलोवेरा जेल:
नींबू में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो बालों से डैंड्रफ को हटाता है वहीं एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में हेल्प करता है. इसे आधे घंटे के लिए बालों पर लगाकर रखें. इस हेयर मास्क को आप हफ्ते में 2 बार तक इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा|
नींबू और दही:
नींबू और दही दोनों ही बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. नींबू स्कैल्प इंफेक्शन को कम करने में हेल्प करता है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं वहीं दही में प्रोटीन और लैक्टिक एसिड होता है जो बालों को मजबूत बनाने और हेयर फॉल को भी कम करने में मदद करता है. दही बालों के लिए कंडीशनर का भी काम करता है जिससे बाल मुलायम भी हो जाते हैं|
नींबू और नारियल तेल का इस्तेमाल आप बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल तेल स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मदद करता है वहीं नींबू का रस बालों से डैंड्रफ की समस्या को कम करने में हेल्प करता है. नींबू स्कैल्प इंफेक्शन को कम करता है|
नींबू का रस लगाने के फायदे:
नींबू का रस आपके बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं इसमें आप दही और नारियल तेल को मिलाकर हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं जिससे आपके बाल सिल्की और शाइनी बन सकते हैं. ये हेयरफॉल की समस्या को कम करने में मदद करता है और बालों को मजबूत बनाता है. इसे स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है|
Tagshealthyshiny hairत्वचाबालोंफायदेमंदनींबूskinhairbeneficiallemonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





