- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: विटामिन डी की...
लाइफ स्टाइल
Health: विटामिन डी की कमी से कौन सा अंग सबसे ज्यादा प्रभावित होता है
Sarita
23 May 2025 7:12 AM IST

x
Health: अगर लंबे समय तक विटामिन डी की कमी को दूर न किया जाए, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। इस विटामिन की कमी से छुटकारा पाने के लिए आप विटामिन डी से भरपूर खाने-पीने की चीजों का सेवन कर सकते हैं या फिर धूप में थोड़ी देर बैठकर भी इस विटामिन डेफिशिएंसी को गुडबाय कहा जा सकता है। आइए जानते हैं कि विटामिन डी की कमी से आपके शरीर पर क्या-क्या असर पड़ सकता है।
बोन हेल्थ पर पड़ता है बुरा असर
विटामिन डी की कमी आपकी हड्डियों और मांसपेशियों पर नेगेटिव असर डाल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विटामिन की कमी से आपको ऑस्टियोमलेशिया भी हो सकता है। ऑस्टियोमलेशिया एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें हड्डियां नरम और कमजोर हो जाती हैं। विटामिन डी की कमी की वजह से मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होने लगती है जिसके कारण दर्द भी हो सकता है।
प्रभावित हो सकती है दिल की सेहत
अगर शरीर में विटामिन डी का स्तर ज्यादा कम हो जाता है, तो हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी होने की संभावना भी बढ़ सकती है। यानी विटामिन डी की कमी दिल से जुड़ी खतरनाक और जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा सकती है। हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन डी की कमी को जल्द से जल्द दूर करना बेहद जरूरी है।
कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं-पिएं
सिर्फ धूप में बैठने से विटामिन डी की कमी दूर हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं है। इस विटामिन डेफिशिएंसी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खान-पान में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। दूध पीकर विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है। संतरे में भी विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। मशरूम और अंडे को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करके भी आपको इस विटामिन की कमी से छुटकारा मिल सकता है।
TagsHealthविटामिन डीकमीअंगप्रभावित HealthVitamin DDeficiencyOrgansAffectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





