लाइफ स्टाइल

Health tips: खून की कमी पूरा करता है गिलोय, जाने सेवन करने के तरीके

Sanjna Verma
1 Aug 2024 1:16 PM GMT
Health tips: खून की कमी पूरा करता है गिलोय, जाने सेवन करने के तरीके
x
Health tips स्वास्थ्य सुझाव: कई सारे हर्ब्स को आयुर्वेद में फायदेमंद माना जाता है। कई बीमारियों के इलाज में भी इन हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा ही एक हर्ब गिलोय है। गिलोय गुणों की खान है और आयुर्वेद में इसको अमृत कहा गया है। गिलोय को इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर जाना जाता है। लेकिन इसके ढेर सारे फायदे हैं। इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। आप गिलोय को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
लेकिन अगर आप खून की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो आपको Expert के बताए अनुसार इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप कई तरह से इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको अलग-अलग फायदे मिलते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए किस तरह से गिलोय का सेवन करना चाहिए।
खून की कमी को दूर करता है गिलोय
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, आयुर्वेद में गिलोय को लेने के कई तरीके बताए गए हैं।
आप गिलोय चूर्ण का सेवन कर सकते हैं या फिर इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर पी सकते हैं। वही आप गिलोय की पत्तियों को शहद के साथ ले सकते हैं।
स्किन एलर्जी की समस्या होने पर गिलोय की पत्तियों का पेस्ट भी लगाया जा सकता है।
बदलते मौसम में कफ और कोल्ड से परेशान हों या बुखार से पीड़ित हों, तो गिलोय, अदरक और तुलसी की पत्तियों आपको फायदा पहुंचा सकता है।
गिलोय का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।
रोजाना गिलोय का सेवन करने से खून साफ होता है और
Body Detox
होती है।
रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गिलोय का जूस खून की कमी को दूर करता है।
एनीमिया बीमारी होने पर गिलोय की पत्तियों को पीसकर इसे शहद और घी के साथ सेवन करना लाभकारी होता है।
इसके अलावा गिलोय, आंवला, अदरक और काले नमक में मिलाकर ब्लेंड कर इसका सेवन कर सकती हैं।
Next Story