लाइफ स्टाइल

Health: विटामिन सी से भरपूर ये सुपरफूड, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

Sarita
23 March 2025 7:35 AM IST
Health: विटामिन सी से भरपूर ये सुपरफूड, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
x
Health:आवंला को गुणों की खान यूं नहीं कहते हैं। इसमें विटामिन सी, पोटैश‍ियम, कैल्शियम, , आयरन और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं आवंला किन बीमारियों में फायदेमंद हैं और इसका सेवन कैसे किया जाये?
बदलते मौसम के कारण कई बार गले में खराश की समस्या हो जाती है। इस समस्या के लिए आंवला काफी फायदेमंद है। हल्दी, आंवला, काली मिर्च को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इसके बाद इस पाउडर का 1-2 ग्राम शहद या घी के साथ चाट लें।
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आंवला का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है. थोड़ा सा त्रिफला पाउडर में आमला मिलाकर खाएं।
आंवला में मौजूद फाइबर शरीर के स्लो मेटाबॉलिज्‍म को मजबूत बनाता है। जिससे वजन तेजी से कम होता है। वजन कम करने के लिए आप आमला का जूस पियें। आमा का जूस बनाने के लिए 2 आमला को छीलकर उसके बीज को निकाल लें. अब एक गिलास पानी में आमला के टुकड़े नमक. 2 काली मिर्च और अदरक का टुकड़ा पीस लें. अब इसे छानकर पियें।
आंवला के सेवन से स्किन से जुड़ी कई समस्या भी दूर होती है। विटामिन सी से भरपूर यह फल कोलेजन को बढ़ाता है और झाई झुर्रियों से स्किन का बचाव करता है। इसलिए अपनी डाइट में आंवला का इस्तेमाल ज़रूर करें।
Next Story