- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: गर्मियों में ...
लाइफ स्टाइल
Health: गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे ये फूड्स
Sarita
11 April 2025 11:45 AM IST

x
Health: गर्मी के मौसम में खुद को स्वस्थ और ठंडा बनाए रखना चुनौती हो सकता है लेकिन प्राकृतिक और हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करके आप इस समस्या से आसानी से निपट सकते हैं। ये न सिर्फ शरीर की गर्मी कम करेंगे, बल्कि आपको अंदर से एनर्जेटिक और फ्रेश भी बनाए रखेंगे। चलिए आपको बताते हैं कुछ खास फूड्स, जो शरीर को अंदर से ठंडा और तरोताजा रखते हैं।
खीरा
खीरे में पानी की मात्रा करीब 95% होती है। यह न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखता है बल्कि पेट को भी ठंडक पहुंचाता है। खीरा फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है। गर्मी में इसे सलाद, रायता या स्मूदी के रूप में लिया जा सकता है।
तरबूज
तरबूज गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है। इसमें लगभग 92% पानी होता है, जिससे यह शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है। इसमें लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जो स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।
दही
दही प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर होता है जो आंतों की सेहत को बेहतर बनाता है। यह शरीर की गर्मी को कम करता है और पेट को ठंडा रखता है। दही को लस्सी, रायता या स्मूदी के रूप में गर्मियों में रोजाना लिया जा सकता है।
पुदीना
पुदीना की ठंडी तासीर शरीर को राहत देती है। यह digestion को बेहतर बनाता है और मुंह में ठंडक का अहसास कराता है। आप इसे चटनी, पुदीना पानी या नींबू-पुदीना ड्रिंक के रूप में ले सकते हैं।
संतरा, मौसमी और नींबू जैसे सिट्रस फलों में विटामिन C और पानी की भरपूर मात्रा होती है। ये फल शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। गर्मियों में इन फलों का जूस या सीधा सेवन बहुत लाभकारी होता है।
एलोवेरा जूस
एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है। इसका जूस न केवल शरीर को ठंडा करता है बल्कि यह लिवर और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच एलोवेरा जूस लेने से शरीर की गर्मी कम होती है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है।
TagsHealthगर्मियोंशरीरठंडाफूड्सHealthSummerBodyCoolFoodsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





