- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: इस ड्राई फ्रूट...
लाइफ स्टाइल
Health: इस ड्राई फ्रूट को भिगोकर एक महीने तक खाएं, इम्यूनिटी बढ़ेगी, शरीर बनेगा स्टील जैसा मजबूत
Sarita
19 July 2025 8:53 AM IST

x
Health: ड्राई फ्रूट्स में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंजीर भी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप अंजीर को पानी में भिगोकर कंज्यूम करते हैं, तो आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करने के फायदों के बारे में जानते हैं।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद:
अंजीर में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स, आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी भीगी हुई अंजीर का सेवन किया जा सकता है। भीगे हुए अंजीर दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए और वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी अंजीर को भिगोकर कंज्यूम किया जा सकता है।
हड्डियों को बनाएं मजबूत:
अंजीर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का शिकार बनने से बचना चाहते हैं, तो आप अंजीर को भिगोकर खाना शुरू कर दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हर रोज रात में 2 सूखे अंजीर को एक गिलास या फिर एक कटोरी पानी में भिगोकर रख दीजिए और फिर अगली सुबह खाली पेट इन्हें अच्छी तरह से चबाकर खा लीजिए।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद:
फाइबर रिच अंजीर को भिगोकर खाने से आपकी गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप भी सुबह-सुबह खाली पेट भीगी हुई अंजीर का सेवन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है, तो अंजीर आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।
TagsHealthड्राई फ्रूटइम्यूनिटीशरीरमजबूतHealthdry fruitimmunitybodystrong जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





