- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: एक महीने में...
लाइफ स्टाइल
Health: एक महीने में लिवर होगा डिटॉक्स, बस अपनाएं ये कारगर टिप्स
Sarita
25 Feb 2025 9:25 AM IST

x
Health: दिल, दिमाग, किडनी की तरह लिवर भी शरीर का सबसे जरूरी अंग माना जाता है। अगर लिवर स्वस्थ होगा तो शरीर के बाकी अंग अच्छी तरह से काम करेंगे। लिवर को शरीर का पावरहाउस माना जाता है। अगर लिवर को दिक्कत हुई तो ये शरीर को खोखला बना सकता है। ये एक ऐसा अंग है जो शरीर को टॉक्सिन फ्री रखने में मदद करता है। हालांकि, खराब लाइफस्टाइल, बहुत ज्यादा जंक फूड खाना या फिर बहुत ज्यादा शराब पीने से लिवर पर टॉक्सिन जमा होने लगते हैं और धीरे-धीरे इसके काम करने की क्षमता को कम कर देते हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है कि समय रहते लिवर को डिटॉक्स कर लिया जाए। यहां जानिए लिवर डिटॉक्स करनें की कारगर टिप्स-
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं-
लिवर डिटॉक्स करने की आसान शुरुआत के लिए पानी सबसे अच्छा है। यह लिवर डिटॉक्स करने के बेस्ट तरीकों में से एक है। जब लीवर में मौजूद टॉक्सिन बाहर नहीं निकल पाते, तो यह समस्याएं पैदा कर सकते हैं। ऐसे में ज्यादा पानी पीने से लिवर टॉक्सिन को ज्यादा प्रभावी ढंग से बाहर निकालने में सक्षम होता है। इसके लिए समय के गैप को ध्यान में रखते हुए फिल्टर किया पानी पीएं।
टॉक्सिक खाने की चीजों को कहें अलविदा-
फास्ट फूड अधिकतर सभी लोग खाना पसंद करते हैं। इस तरह का खाना खाने पर आप बिना जाने बड़ी मात्रा में प्रसंस्कृत खाने की चीजों को खाते हैं जो लीवर के स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकती हैं। लिवर को साफ करने के लिए प्रोसेस्ड फूड खाना बंद कर दें।
पोटेशियम युक्त खाना खाएं-
जब आपके खाने में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है तो यह आपके लीवर को साफ करने में मदद करता है। शकरकंद, टमाटर सॉस, चुकंदर के साग और पालक, बीन्स और केले जैसे खाने की चीजों में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है।
रोजाना एक्सरसाइज करना है जरूरी-
एक्सरसाइज करते समय आपके शरीर से निकलने वाले पसीने के डिटॉक्सिफाई फायदे हो सकते हैं। शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना शुरू करें। योग करना, दौड़ना, जिम जाना असरदार साबित हो सकता है।
TagsHealthलिवरडिटॉक्सकारगरटिप्सHealthLiverDetoxEffectiveTipsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





