लाइफ स्टाइल

Health: बाबा रामदेव से जानिए नींद का चक्र गड़बड़ाने पर क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं और उनके समाधान

Sarita
9 Jun 2025 9:50 AM IST
Health: बाबा रामदेव से जानिए नींद का चक्र गड़बड़ाने पर क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं और उनके समाधान
x
Health: आज हम, अच्छी नींद कैसे आए इसके लिए--10, 3, 2, 1, 0 वाला ये फॉर्मूला लेकर आए हैं जिम्मेदारियों के चलते, अगर आपकी भी नींद अक्सर पूरी नहीं होती तो अच्छी नींद के लिए इस फॉर्मूले को आजमाइए। यकीन मानिए, अगली सुबह एकदम तरोताजा महसूस करेंगे। इस फॉर्मूले में 10 का मतलब है सोने से दस घंटे पहले, कैफीन यानि चाय-कॉफी से दूरी। स्टडी भी कहती है कैफीन इंटेक से total sleeping hours में 45 मिनट कम हो जाता है। सोने से तीन घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए। दो की बात करें तो सोने के दो घंटे पहले ऑफिस के काम या स्ट्रेस देने वाली कोई भी एक्टिविटी बंद कर देनी चाहिए क्योंकि इससे कार्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ता है और नींद में दिक्कत आती है।
अब बात एक की तो सोने से एक घंटा पहले, स्क्रीन से दूर हो जाइए क्योंकि इससे निकलने वाली ब्लू लाइट नींद के लिए जिम्मेदार मेलाटोनिन हार्मोन के सीक्रेशन को रोकती है। आखिर में जीरो, जीरो मतलब ये कि सुबह अलार्म के स्नूज बटन को नहीं दबाना है। अक्सर आलस में लोग ऐसा करते हैं और बार-बार अलार्म बजने के चलते नींद टूटती है और साथ में, हर रोज 40 मिनट योग तो करना ही करना है। फिर नींद भी सुकून वाली आएगी और अनिद्रा से होने वाली लाइफ स्टाइल की बीमारियों का खतरा भी टलेगा।
नींद का हेल्थ कनेक्शन:
सोने के दौरान शरीर रिपेयर
कम नींद से कमजोर डिफेंस सिस्टम
खराब नींद से इम्यूनिटी पर असर
कम सोने से दिक्कत
फैसले लेने में मुश्किल
सीखने की क्षमता घटती है
याद्दाश्त कमज़ोर होती है
नींद की कमी - सेहत पर असर:
स्ट्रेस
एंग्जायटी
डिप्रेशन
BP इम्बैलेंस
दिमाग में टॉक्सिन बनते हैं
टॉक्सिन से शरीर में बदलाव
नींद की कमी - कमजोर इम्यूनिटी:
नेचुरल किलर सेल टी-सेल 70% कम
एंटीबॉडी कम बनते हैं
इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है
नींद की कमी - शुगर की बीमारी:
इंसुलिन रेजिस्टेंस
स्ट्रेस हार्मोन्स
शरीर में शुगर का लेवल बिगड़ने लगता है
हेल्दी इंसान के डायबिटिक होने का खतरा
Next Story