- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: घुटनों में...
लाइफ स्टाइल
Health: घुटनों में दर्द रहता है तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत
Anurag
5 Jun 2025 8:58 AM IST

x
Health: खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से आपकी बोन और मसल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। कभी-कभी लोगों के घुटनों में इतना ज्यादा दर्द होने लगता है कि रोजमर्रा के काम करना भी उनके लिए काफी ज्यादा चैलेंजिंग हो जाता है। आइए इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ रामबाण उपायों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
फायदेमंद साबित होगी अदरक:
अदरक की तासीर गर्म होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक घुटनों में दर्द, ऐंठन या फिर सूजन जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अदरक का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से अदरक को कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।
पिएं हल्दी वाला दूध:
आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक हल्दी वाला दूध पीने से आपकी बोन हेल्थ और मसल हेल्थ को काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है। अगर आप हर रोज हल्दी वाला दूध पीना शुरू कर देंगे, तो आपको घुटनों के दर्द में काफी ज्यादा राहत महसूस होने लगेगी। रोजाना एक गिलास दूध में एक स्पून हल्दी पाउडर मिक्स कर पीना शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
फायदेमंद साबित होगा अश्वगंधा और सोंठ पाउडर:
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अश्वगंधा और सोंठ पाउडर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व न केवल घुटनों के दर्द से राहत दिलाने में बल्कि सूजन की समस्या को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। 40 ग्राम नागौरी अश्वगंध पाउडर, 20 ग्राम सोंठ चूर्ण और 40 ग्राम खाण्ड पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए इस चूर्ण को 3-3 ग्राम मात्रा में सुबह शाम गर्म दूध के साथ लें।
TagsHealthघुटनोंदर्दघरेलूउपायराहतHealthkneespainhome remediesreliefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





