- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: पैरों में दर्द...
लाइफ स्टाइल
Health: पैरों में दर्द रहता है तो दादी मां का ये घरेलू नुस्खा आजमाएं
Sarita
20 July 2025 8:13 AM IST

x
Health: क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ बढ़ापे में ही पैरों के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपकी हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हैं, तो आपको जवानी में भी जॉइंट पेन की समस्या से जूझना पड़ सकता है। आइए इस दर्द से राहत पाने के एक नेचुरल उपाय के बारे में जानते हैं।
तेल से मालिश करें:
पुराने जमाने से तेल की मालिश को शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आपके पैरों में अक्सर दर्द रहता है और आप जॉइंट पेन की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आप हर रोज मालिश करना शुरू कर दीजिए। रोज रात में सोने से पहले तेल से अपने पैरों की मालिश कीजिए और आपको महज कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
पैरों के लिए फायदेमंद मसाज:
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आप तेल से पैरों की मसाज करते हैं, तब आपके पैरों के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इसके अलावा मसाज करने से हड्डियां और मांसपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको अपने पैरों के तलवों पर भी लगभग 5 से 10 मिनट तक मसाज करनी चाहिए। मालिश के लिए आप सरसों के तेल या फिर नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दर्द से मिलेगी राहत:
मालिश के अलावा आप दादी-नानी के एक और घरेलू नुस्खे को यूज करके देख सकते हैं। एक बाल्टी में गुनगुना पानी भर लीजिए। अब इस पानी में सेंधा नमक को मिक्स कर लीजिए। इसके बाद आपको अपने पैरों को लगभग 10 से 15 मिनट तक सेंधा नमक वाले गुनगुने पानी में भिगोकर रखना है। इस नेचुरल उपाय को फॉलो करने से आपकी मांसपेशियों की अकड़न कम होती है जिसके कारण आपको दर्द से काफी हद तक राहत मिलती है।
TagsHealthपैरोंदर्दनुस्खागायबHealthfeetpainremedydisappear जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





