- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: कमर और गर्दन...
लाइफ स्टाइल
Health: कमर और गर्दन में दर्द रहता है तो पैरों के इन हिस्सों की करें मालिश, मिलेगी राहत
Sarita
17 Feb 2025 6:34 AM IST

x
Health:महिलाओं में कमर का दर्द काफी ज्यादा कॉमन है। वहीं लगातार बैठकर काम करने की वजह से सर्वाइकल होने और कंधे में दर्द काफी सारे लोगों को परेशान करता है। इस तरह के दर्द से निपटने के लिए कई एक्सरसाइज मदद करती है। वहीं अगर आप पैर के इन प्रेशर प्वाइंट की मसाज करते हैं तो भी राहत मिलती है। जानें कौन से प्रेशर प्वाइंट पर मसाज करने से कमर दर्द से राहत मिलेगी।
तलवे के बीच में बना है प्रेशर प्वाइंट-
तलवे के साइड पर जहां पर तलवे का आर्क एरिया होता है। ठीक बीचोबीच मसाज प्वाइंट होता है। इस प्वाइंट को दबाने और हल्के हाथों से मसाज करने से कमर दर्द की समस्या में राहत मिल सकती है। दरअसल, ये एरिया सीधे स्पाइन से जुड़ा होता है। इस हिस्से पर अंगूठे और उंगली की मदद से अगर दबाया जाए तो राहत मिलती है।
सर्वाइकल पेन से राहत देगा पैर का प्रेशर प्वाइंट-
गर्दन के दर्द से बेहाल रहते हैं तो पैर के अंगूठे और साथ वाली उंगली को मिलाकर साथ में दबाएं। इसे दबाने से गर्दन के दर्द में राहत मिलती है। उंगली और अंगूठे की मदद से पैर के अंगूठे से लेकर तलवों के किनारों पर दबाने और मसाज करने से शरीर में होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है।
TagsHealthकमरगर्दनदर्दरहतामालिशbackneckpainmassageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





