लाइफ स्टाइल

Health: फैटी लिवर की समस्या से हैं परेशान, सुबह-सुबह पीना शुरू करें ये चाय

Sarita
13 March 2025 9:10 AM IST
Health: फैटी लिवर की समस्या से हैं परेशान, सुबह-सुबह पीना शुरू करें ये चाय
x
Health: आज के समय में फैटी लीवर की समस्या से कई लोग ग्रसित हैं. जब लीवर की कोशिकाओं में फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाते हैं, तो लीवर फैटी हो जाता है. फैटी लीवर को ठीक करने के लिए डाइट में कुछ जरूरी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे इससे राहत पाने में फायदा मिल सकता है|
फैटी लीवर के लक्षण-
पेट के आसपास चर्बी जमा होना
मुंहासे या त्वचा संबंधी समस्याएं
आंखों या त्वचा का रंग पीला पड़ना
बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी होना
त्वचा पर काले धब्बे पड़ना
फैटी लीवर होने पर ये लक्षण देखने को मिलते हैं. fatty liver के अलग-अलग ग्रेड होते हैं. शुरुआत में ही फैटी लीवर का इलाज करके इस समस्या से निजात पाई जा सकती है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बताएंगे जो फैटी लीवर में काफी कारगर साबित होती है. अगर आप लगातार एक महीने तक इस चाय को पीते हैं को लीवर की सेहत में तेजी से सुधार होने लगता है|
फैटी लिवर को कैसे ठीक करें?
अगर आप fatty liver की समस्या से ग्रसित हैं तो धनिया और इलायची से बनी चाय आपके लिए टॉनिक की तरह काम कर सकती है|
चाय को बनाने के लिए सबसे पहले 1 मुट्ठी धनिया पत्ती और 3 इलायची को लेकर पीस लें
अब एक पैन में तकरीबन 2 कप पानी गर्म कर लें
इसमें पिसी हुई इलायची और धनिया पत्ती को डाल दें.
पानी को तब तक उबालें जब तक यह आधा न रह जाए.
जब ​​1 कप रह जाए तो इसे छानकर पी लें
अच्छे रिजल्ट के लिए इस चाय को सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पिएं|
धनिया इलायची चाय पीने के फायदे-
धनिया पाचन एंजाइम्स के स्राव को बढ़ाता है. इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है
धनिया में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ बनाते हैं
धनिया में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करता है.
धनिया का पानी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का काम भी करता है.
धनिया में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल लिवर को रिपेयर करने में मदद करते हैं, जिससे फैटी लीवर को ठीक करने में मदद मिलती है.
धनिया पत्ती में पाया जाने वाला जूस लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है
इलायची में डिटॉक्सिफाइंग एजेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और गंदगी को बाहर निकालते हैं.
इलायची खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और लिवर साफ होता है. इलायची में पाए जाने वाले पोषक तत्व लीवर एंजाइम्स के स्राव को बढ़ाते हैं, जिससे लीवर का तनाव कम होता है|
Next Story