लाइफ स्टाइल

Health: मोटापा कम करने के घरेलू उपाय, तुरंत दिखेगा असर

Sarita
15 Feb 2025 9:18 AM IST
Health: मोटापा कम करने के घरेलू उपाय, तुरंत दिखेगा असर
x
Health: अधिक वसा वाली चीजों का सेवन करना और खराब जीवनशैली मोटापे के दो प्रमुख कारण होते हैं और एक बार जब वजन बढ़ जाता है तो उसे घटाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने मोटापे को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
नींबू, शहद और दालचीनी का मिश्रण लें Take a mixture of lemon, honey and cinnamon-
आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, आधे नींबू का रस और थोड़ा सा शहद, तीनों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें और रोजाना खाली पेट उसे पिएं। इससे मोटापा कम करने में मदद मिलेगी।
लहसुन से भी कम हो सकता है मोटापा Garlic can also reduce obesity-
कहा जाता है कि लहसुन में मोटापा-रोधी गुण होते हैं, जो प्राकृतिक तरीके से मोटापा कम करने में मदद करते हैं। आप हर रोज दिन में कम से कम दो बार एक या दो चम्मच घिसा हुआ लहसुन अपने खाने में डालकर लें या फिर आप लहसुन की कलियों को कच्चा भी खा सकते हैं। इससे काफी फायदा मिल सकता है।
काली मिर्च से भी कम होता है मोटापा Obesity is also reduced by black pepper-
दरअसल, काली मिर्च में पिपराइन घटक होता है, जिससे फैट को कम करने में मदद मिलती है। एक छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर को चाय में मिलाकर पी सकते हैं या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। ऐसा रोजाना करने से मोटापा कम करने में मदद मिल सकती है।
नींबू और शहद का करें सेवन Consume lemon and honey-
नींबू का रस और शहद वजन घटाने के लिए सबसे लोकप्रिय उपायों में से एक है। इसके लिए आधे नींबू के रस को एक गिलास पानी में मिला लें और फिर उसमें दो चम्मच शहद मिलाएं और उसे जल्दी से पी लें। इस मिश्रण को दिन में 3-4 बार पिएं। इससे काफी फायदा मिलेगा।
Next Story