- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: लहसुन का तेल...
लाइफ स्टाइल
Health: लहसुन का तेल हड्डियों के लिए है बेहद फायदेमंद, जोड़ों का दर्द मिनटों में होगा गायब, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Sarita
26 July 2025 11:26 AM IST

x
Health: लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह कई बीमारियों से भी बचाता है। इसके जीवाणुरोधी, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के कारण लहसुन का तेल शरीर के दर्द से राहत दिलाने में भी बहुत प्रभावी होता है। आइए जानते हैं लहसुन का तेल बनाने का तरीका और इसके शानदार फायदों के बारे में।
लहसुन के तेल के फायदे:
हड्डियों को मजबूत बनाए: उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। लहसुन का तेल शरीर के किसी भी हिस्से के दर्द में राहत दिला सकता है, चाहे वह पीठ, गर्दन, घुटने, हाथ या पैर का दर्द हो। नियमित रूप से लहसुन के तेल से शरीर की मालिश करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद है।
शरीर को गर्म रखे: लहसुन की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका उपयोग बहुत लाभकारी होता है। अगर आपको सर्दी महसूस हो रही हो, तो इस तेल की मालिश से शरीर में गर्मी आती है और ठंड से बचाव होता है।
बालों में रूसी की समस्या खत्म करे: बालों में रूसी एक आम समस्या है। लहसुन के तेल से बालों की मसाज करने से रूसी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
लहसुन का तेल बनाने का तरीका:
लहसुन का तेल बनाना बहुत आसान है: सबसे पहले लहसुन की 5 से 7 कलियाँ लें। कलियों को छीलकर बारीक काट लें या कूट लें। अब एक बर्तन में थोड़ा सरसों का तेल लें और उसे धीमी आंच पर रखें। तेल गर्म होने पर उसमें कटा या कुटा हुआ लहसुन डाल दें। करीब दो से तीन मिनट बाद गैस बंद कर दें। तेल को ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि लगाने से पहले इसे हल्का गर्म करना फायदेमंद होता है।
लहसुन का तेल कैसे लगाएं?
इसे लगाने से पहले हल्का गर्म कर लें। दिन में दो से तीन बार जहां पर दर्द हो रहा है, वहां पर हल्के हाथों से मालिश करें। नियमित मालिश से आपको दर्द से काफी आराम मिलेगा।
TagsHealthलहसुनतेलहड्डियोंफायदेमंदHealthGarlicOilBonesBeneficial जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





