- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: शरीर में जमा...
लाइफ स्टाइल
Health: शरीर में जमा जिद्दी फैट से छुटकारा पाने के लिए असरदार टिप्स
Sarita
20 Nov 2025 6:57 AM IST

x
Health: क्या आप भी बढ़ते हुए वजन पर रोक लगाना चाहते हैं? अगर आपको भी यही लगता है कि सिर्फ जिम जाकर ही शरीर में जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा मिल सकता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपने डेली रूटीन में शामिल करने से आपके शरीर में जमा जिद्दी चर्बी जल्दी पिघलने लग जाएगी और आप कुछ ही हफ्तों के अंदर फिट बन जाएंगे।
हर रोज नियम से करें वॉक- जो लोग अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, उन्हें अपने डेली रूटीन में वॉक को जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना 10 हजार स्टेप्स चलने से वजन कम हो सकता है। हालांकि, शुरुआत में कम स्टेप्स चलें और फिर धीरे-धीरे अपना टार्गेट बढ़ाएं। इसके अलावा लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चुनें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीढ़ियां चढ़ने से भी कैलोरी बर्न हो सकती है।
फायदेमंद साबित होगी साइकिलिंग या फिर स्विमिंग- अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है तो कोई बात नहीं, आप साइकिलिंग भी कर सकते हैं। हर रोज साइकिलिंग करने से भी मोटापे से छुटकारा मिल सकता है। साइकिलिंग की जगह स्विमिंग को भी अपने रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि स्विमिंग एक ऐसी फिजिकल एक्टिविटी है, जिसे करने से आपकी पूरी बॉडी की काफी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है?
कर सकते हैं लेग रेज एक्सरसाइज- अगर आप अपने बैली फैट को कम करना चाहते हैं, तो आपको लेग रेज एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। लेग रेज एक्सरसाइज के 10-10 के 3 सेट्स से शुरुआत कीजिए। लेग रेज एक्सरसाइज बैली फैट को कम करने के साथ-साथ आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकती है। महज एक ही महीने के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखने लगेगा।
TagsHealthफैटछुटकाराFatGet Ridजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





