लाइफ स्टाइल

Health: भुना जीरा और काला नमक खाने से शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे

Sarita
21 Jan 2025 7:54 AM IST
Health:  भुना जीरा और काला नमक खाने से शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे
x
Health: आपको भी यही लगता है कि जीरे का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। जीरे में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं। क्या आप जीरे को अपने डाइट प्लान में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं?
सबसे पहले जीरे को तवे पर हल्का सा भून लीजिए। अब भुने हुए जीरे को थोड़े से काले नमक में मिक्स कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप भुने हुए जीरे और काले नमक को गुनगुने पानी के साथ कंज्यूम कर सकते हैं। इस तरीके से जीरे का सेवन कर आप अपनी गट हेल्थ को इम्प्रूव कर पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
वजन घटाने में कारगर
भुना जीरा-काला नमक आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है। इस फूड कॉम्बिनेशन की मदद से आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस मिक्सचर को हर रोज नियम से कंज्यूम करके आप अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा भुने हुए जीरे को काले नमक के साथ कंज्यूम कर आप अपनी बॉडी में पैदा हुई खून की कमी को दूर कर सकते हैं।
भुने हुए जीरे में आयरन, विटामिन बी, जिंक, विटामिन सी, कॉपर, विटामिन ई जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। इसके अलावा काले नमक में पाए जाने वाले मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
Next Story