- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: मखाने के साथ...
लाइफ स्टाइल
Health: मखाने के साथ खाएं ये चीजें, प्रोटीन की कमी होगी दूर, मिलेंगे ये कमाल के फायदे
Sarita
27 Feb 2025 9:36 AM IST

x
Health: अगर आप भी प्रोटीन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो मखाना (फॉक्स नट्स) एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. मखाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर मखाने को कुछ खास चीजों के साथ मिलाकर खाया जाए, तो इसका पोषण और भी बढ़ जाता है? आइए जानते हैं मखाने के साथ किन चीजों को मिलाकर खाने से प्रोटीन की कमी को दूर किया जा सकता है|
1. मखाना के साथ मूंगफली-
अगर आप अपने स्नैक्स को प्रोटीन से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो मखाने और मूंगफली को एक साथ भूनकर खाएं. मूंगफली में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है|
2. मखाना और दही खाएं-
दही को प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. अगर आप मखाने को दही में मिलाकर खाते हैं, तो ये न केवल पाचन में मदद करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है. साथ ही, ये स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है|
3. दूध के साथ लें मखाना-
रात में सोने से पहले अगर आप मखाने को दूध के साथ मिलाकर खाते हैं, तो ये आपकी हड्डियों को मजबूत करता है और शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की पूर्ति करता है. ये मसल्स रिकवरी में भी मदद करता है और नींद की क्वालिटी को सुधारता है|
4. मखाना में मिलाएं बादाम और अखरोट-
अगर आप हेल्दी और नट्रिशियस स्नैक की तलाश में हैं, तो मखाने के साथ बादाम और अखरोट को जरूर मिलाएं। यह कॉम्बिनेशन शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है, जिससे दिमाग तेज होता है और दिल की सेहत भी अच्छी रहती है|
चिया सीड्स को सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं. अगर आप मखाने को चिया सीड्स के साथ मिलाकर खाते हैं, तो यह वजन घटाने, पाचन सुधारने और त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है|
TagsHealthमखानेप्रोटीनकमीदूरफायदेHealthmakhanaproteindeficiencyremovedbenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





