- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: गर्मियों में...
लाइफ स्टाइल
Health: गर्मियों में अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये खास ड्रिंक
Sarita
18 April 2025 10:06 AM IST

x
Health: डिटॉक्स ड्रिंक पीने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे-पुदीने, दालचीनी, अदरक, पुदीने के पत्ते, फल लें. इस डिटॉक्स ड्रिंक में जितने भी चीजों को शामिल किया गया है वह सेहत के लिए अच्छा है. यह सभी चीजें ऐसी हैं जिसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है|
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए इस तरीके से बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक
पुदीना और खीरा से बना डिटॉक्स ड्रिंक:
गर्मियों में खुद को ज्यादा देर तक हाइड्रेटेड और फ्रेश रखने के लिए पुदीने और खीरे से बनाएं ये डिटॉक्स ड्रिंक. इसके लिए सबसे पहले एक गिलास पानी लें और उसमें कुछ पुदीने के पत्तियों को डाल दें. साथ ही साथ इसमें कुछ खीरा के सलाइस काटकर डालें. इन सब के अलावा इसमें काला नमक, नींबू और थोड़ा शहद मिलाएं. पुदीना और खीरा वाले पानी को आप नैचुरल तरीके से डिटॉक्स कर सकते हैं. इस वाटर को पीने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं|
सेब का सिरका और दालचीनी:
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप सेब का सिरका में दालचीनी पाउडर मिलाकर एक हेल्दी ड्रिंक बना लें. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल तत्व शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने की कोशिश करते हैं. यह ड्रिंक्स बनाने के लिए बस आपको एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें एक स्पून सेब का सिरका डालें और फिर एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाएं और रोजाना खाली पेट पिएं|
नारियल पानी में पुदीने से भी आप डिटॉक्स ड्रिंक बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको आपको कुछ पुदीने के पत्ते लेने हैं और उसे नारियल पानी में कुछ देर डालकर रख देना है. स्वाद को बढ़ाने के लिए आप उसमें नींबू के रस भी डाल सकते हैं. फिर इसे पी लेना है. यह ड्रिंक आपके शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है. साथ ही साथ यह बॉडी को काफी देर तक हाइड्रेटेड रखता है. नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट बॉडी को एक्टिव रखने के साथ-साथ एनर्जेटिक रखता है. ताकि आपके शरीर में जमा गंदगी अंदर से साफ हो जाए. इसलिए इस गर्मी ऊपर दिए गए डिटॉक्स ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल करें|
TagsHealthगर्मियोंशरीरडिटॉक्सड्रिंकHealthSummerBodyDetoxDrinkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





