- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: रोज सुबह पिएं...
लाइफ स्टाइल
Health: रोज सुबह पिएं ये औषधीय पानी, कम होगा दिल की बीमारियों का खतरा
Sarita
28 March 2025 7:41 AM IST

x
Health: दादी-नानी के जमाने से केसर को खान-पान की चीजें बनाने के लिए या फिर त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि केसर में पाए जाने वाले तत्व आपकी सेहत पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केसर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, आयरन, सोडियम, प्रोटीन, डायटरी फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
दिल की सेहत को मजबूत बनाए
केसर का पानी पीकर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बना सकते हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने और ब्लड प्रेशर-कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी केसर के पानी का सेवन किया जा सकता है। केसर का पानी पीकर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है।
मिलेंगे फायदे ही फायदे
आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह केसर का पानी पीना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। केसर का पानी पीकर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा केसर के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी गट हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।
केसर का पानी बनाने के लिए एक कप पानी को हल्का गर्म कर लीजिए। अब इस गुनगुने पानी में केसर के दो से चार धागे डाल दीजिए। 5-10 मिनट तक केसर के धागों को भिगोकर रखने के बाद आप इस ड्रिंक को कंज्यूम कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए केसर के पानी को अपने मॉर्निंग डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए।
TagsHealthसुबहऔषधीयपानीकमदिलबीमारियोंखतरा Healthmorningmedicinalwaterreduceheartdiseasesriskजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





