लाइफ स्टाइल

Health: रात को सोने से पहले पिएं जीरे का पानी, दिखेगा हैरान कर देने वाला असर

Sarita
6 Jun 2025 6:57 AM IST
Health: रात को सोने से पहले पिएं जीरे का पानी, दिखेगा हैरान कर देने वाला असर
x
Health: बिगड़ी हुई जीवनशैली के कारण मोटापा एक आम समस्या बन गई है। देर से सोना, जंक फ़ूड खाना और शारीरिक व्यायाम की कमी - इन सबका सीधा असर वज़न पर पड़ता है। लेकिन अगर आप वाकई वज़न घटाना चाहते हैं, तो सिर्फ़ व्यायाम ही नहीं बल्कि खान-पान की आदतों में भी बदलाव ज़रूरी है।
इन्हीं बदलावों में एक छोटा सा लेकिन असरदार उपाय है—जीरे का पानी. ये ड्रिंक न केवल वजन कम करने में मदद कर सकता है, बल्कि आपकी पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखने में सहायक है|
जीरे का पानी क्यों है खास:
जीरा आमतौर पर हर रसोई में पाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा सा मसाला आपके बढ़ते वजन पर ब्रेक लगाने में मदद कर सकता है? जीरे में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की चर्बी को धीरे-धीरे गलाने में सहायक होते हैं. साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को एक्टिव कर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है|
रोज पिएं और फर्क महसूस करें:
अगर आप रात में सोने से पहले रोज एक कप जीरे का पानी पीना शुरू कर दें, तो कुछ ही हफ्तों में इसका असर दिखने लगेगा. इसे पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और पाचन क्रिया सुधरती है, जिससे वजन घटाना थोड़ा आसान हो जाता है|
इस हेल्दी ड्रिंक को तैयार करने का तरीका बहुत ही आसान है:
एक गिलास पानी को किसी बर्तन में गर्म करें:
उसमें एक चम्मच साबुत जीरा डालें
पानी को 5 से 7 मिनट तक उबालें
गैस बंद करने के बाद पानी को हल्का गुनगुना होने दें
चाहें तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ा नींबू रस मिला सकते हैं
अब इस पानी को रात को सोने से ठीक पहले धीरे-धीरे पिएं|
सावधानी भी जरूरी:
हालांकि यह ड्रिंक काफी फायदेमंद है, लेकिन इसे कोई जादू की दवा न समझें. बेहतर नतीजों के लिए इसे संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम के साथ ही लें. अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है या आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें|
Next Story