लाइफ स्टाइल

Health Care: इस तरह से लहसुन का पानी पिने से पेट की चर्बी होगी दूर

Sanjna Verma
8 July 2024 2:04 PM GMT
Health Care: इस तरह से लहसुन का पानी पिने से पेट की चर्बी होगी दूर
x
Health Care: आज के समय में फिट और हेल्थी रहना जरुरी है। भागदौड़ भारी लाइफस्टाइल के चलते गलत खानपान की वजह से पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। पेट की चर्बी की वजह से कई बार आत्मविश्वास कम हो जाता है, वहीं खूबसूरती में भी रुकावाट बनती है। एक बार पेट चर्बी बढ़ जाए तो आसानी से नहीं खत्म होती। जिस वजह से कई बार हम सभी स्ट्रैस में आ जाते हैं, तो चिंता छोड़िए आज से ही लहसुन का पानी पीना शुरु कर दें, सेहत के साथ-साथ पेट की चर्बी भी होगी दूर।
लहसुन के पानी के फायदे
आयुर्वेद में लहसुन को सबसे बेहतरीन औषधि मानी जाती है। सेहत के लिए लहसुन का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। इससे मोटापे की समस्या भी दूर होती है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, Antiseptic, Manganese, Vitamin B6, Vitamin C, सेलेनियम, फाइबर, कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, आयरन आदि होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।
सेहत को मिलते हैं लाभ
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, लहसुन का पानी सुबह के समय पीने से कई चमत्कारिक फायदे मिलते हैं। इसके ने सेवन मात्र से ही कई कमाल दिखने लगते हैं। अगर आपको अपना वजन कम करना है तो लहसुन का पानी बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। खाली पेट लहसुन का पानी पीने से पेट की चर्बी को भी कम करने में मदद मिलती है।
इस तरह से पिएं लहसुन का पानी
दरअसल, लहसुन के फायदे ज्यादातर सभी जानते हैं, हालांकि कई लोग इसके सेवन का सही तरीका नहीं जानते हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए लहसुन को गर्म पानी में डालकर पीना चाहिए।
ओवरईटिंग से बचाव
अगर आप लहसुन का पानी पीते हैं, तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आप खुद को ओवरईटिंग से बचा पाएंगे। जब आप अनहेल्दी चीजों को कम खाएंगे तो वजन अपने आप आसानी से कम हो जाएगा। वहीं, detox the body
करने के लिए लहसुन की ड्रिंक का सेवन करना सबसे बढ़िया है। लहसुन का पानी पीने से शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।
इसका ज्यादा सेवन न करें
गर्मी के दौरान याद रखें कि लहसुन का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको पेट में गैस बनती हैं, तो उन्हें लहसुन कम खाना चाहिए। वरना पेट से संबंधित रोगों का सामना करने पड़ सकता है।
Next Story