- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health : बटर की तरह...
लाइफ स्टाइल
Health : बटर की तरह पिघलेगी पेट की चर्बी, सुबह खाली पेट पीना शुरू कर दें ये खास पानी
Sarita
28 Nov 2025 8:40 AM IST

x
Health : मोटापा आज के समय में एक आम समस्या बन चुका है। खासकर लोग पेट निकलने से परेशान हैं। ऐसे में पेट की चर्बी कम करने के लिए लोग जिम, योगा और कई तरह की डाइट करते हैं लेकिन इसका असर देखने को बिल्कुल नहीं मिलता है। रिजल्ट न मिलने से लोगों को काफी निराशा होती है और उन्हें समझ नहीं आता कि किस तरह पेट को कम किया जाए। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि सुबह खाली पेट एक खास ड्रिंक को पीने से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। ये ड्रिंक पाचन को बेहतर बनाती है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और शरीर में जमा चर्बी को मक्खन की तरह पिघलाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम यहां किस ड्रिंक की बात कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन सा ड्रिंक है।
कौन सा ड्रिंक?
हम यहां जिस ड्रिंक की बात कर रहे हैं वो है सौंफ का पानी। सौंफ का पानी पेट की चर्बी कम करने में सहायक माना जाता है। दरअसल सौंफ में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं जो शरीर पर जमी चर्बी को मक्खन की तरह पिघलाने का काम करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है जिससे कैलोरी तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है।
कैसे तैयार करें ये ड्रिंक?
सौंफ का पानी बनाने के लिए रात में एक गिलास पानी में एक बड़ी चम्मच भरकर सौंफ भिगो दें। सुबह इसे छान लें और खाली पेट इसका सेवन करें। इसे आप हल्का गुनगुना करके भी पी सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इस ड्रिंक को पीते हैं तो आसानी से पेट पर जमी चर्बी कम हो जाएगी। साथ ही आप काफी हल्का महसूस करेंगे और दिन भर एनर्जी बनी रहेगी। सौंफ का पानी पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा सौफ का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करते हैं। इससे लिवर और किडनी सुचारु ढंग से काम करता है
TagsHealthपिघलेगीपेटचर्बीHealth: Belly fat will melt. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





