छत्तीसगढ़

आज से रायपुर में डीजी–आईजी कॉन्फ्रेंस, PM मोदी और अमित शाह लेंगे उच्च स्तरीय बैठक

Nil dhankar
28 Nov 2025 7:05 AM IST
आज से रायपुर में डीजी–आईजी कॉन्फ्रेंस, PM मोदी और अमित शाह लेंगे उच्च स्तरीय बैठक
x

रायपुर। आज से रायपुर में आयोजित होने जा रही डीजी-आईजी सम्मेलन में शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री के स्वागत के लिए सीएम विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे थे। इस सम्मेलन में शामिल होने पीएम नरेंद्र मोदी भी आयेंगे। नवा रायपुर में वीवीआईपी सुरक्षा वाली आयोजित डीजी-आईजी कॉफ्रेंस को लेकर एयरपोर्ट से आईआईएम तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। DG-IG कॉन्फ्रेंस के लिए राज्य पुलिस के करीब 2000 से अधिक अधिकारी/जवान तैनात किये गये हैं। पीएम, HM और NSA की आवाजाही को देखते हुए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा सक्रिय किया गया है। इस पूरी सुरक्षा का जिम्मा सीनियर आईपीएस एडीजीपी दिपांशु काबरा को सौंपा गया है।

उनके नेतृत्व में करीब 38 IPS और SPS सेवा के अधिकारी अलग-अलग मोर्चे पर तैनात किया गये हैं। इसके अलावा एसपीजी और आईबी ने प्रोटोकॉल के तहत उच्चस्तरीय इंट्रीग्रेटेड काउंटर तैयार किया है। नवा रायपुर, अटल नगर में 28 से 30 नवम्बर तक होने जा रहे डीजी–आईजी सम्मेलन को लेकर सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) परिसर में आयोजित होने वाले इस अखिल भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की उपस्थिति के चलते पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। यह पहला अवसर है जब छत्तीसगढ़ इस राष्ट्रीय पुलिस नेतृत्व बैठक की मेजबानी कर रहा है और इसी कारण नवा रायपुर को उच्चतम सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है।

⁠बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का ढांचा तैयार करते हुए जमीनी तैनाती, आकाशीय निगरानी और रियल–टाइम रूट ऑब्जर्वेशन को एकीकृत किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के लिए करीब 2000 से अधिक पुलिसकर्मी और स्पेशल यूनिट्स को लगाया गया है। इनमें 38 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जो आईपीएस और एसपीएस श्रेणी के हैं और विभिन्न सेक्टरों में तैनाती, मार्ग नियंत्रण तथा वीवीआईपी मूवमेंट की निगरानी की कमान संभाल रहे हैं।


Next Story
null