- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सेहत और स्वाद का...
लाइफ स्टाइल
सेहत और स्वाद का जबरदस्त कॉम्बो : हेल्दी नूडल्स ऐसे बनाएं
Saba Naaz
21 Jun 2025 2:13 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : नूडल्स एक ऐसी डिश है, जिसे बच्चे हों या बड़े, सभी बहुत चाव से खाते हैं, साथ ही इसे अनहेल्दी भी मानते हैं, क्योंकि इसमें मैदा, ज्यादा तेल और प्रीजर्वेटिव्स वाली सॉस का उपयोग किया जाता है।
ये बात और है कि अगर सही तरीके से इसे बनाया जाए, तो नूडल्स भी एक हेल्दी और बैलेंस्ड मील बन सकता है। इसके लिए बस कुछ छोटे-छोटे बदलाव करने की जरूरत है।आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान और असरदार टिप्स के बारे में,जिनसे आप अपने नूडल्स को स्वादिष्ट और सेहतमंद बना सकते हैं
मैदे की बजाय हेल्दी नूडल्स चुनें : मैदे से बने नूडल्स डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भारी होते हैं और इनमें जरूरी पोषक तत्व नहीं होते। इसलिए इनकी जगह होल व्हीट, मल्टीग्रेन, बाजरा, ओट्स या ब्राउन राइस नूडल्स चुनें। ये अधिक फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जिससे यह डाइजेशन में आसान बनते हैं।
सब्जियों की भरमार करें : अपने नूडल्स को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए गाजर, शिमला मिर्च, ब्रोकली, बेबी कॉर्न, मटर, पालक और पत्तागोभी जैसी सब्जियां मिलाएं। ये न केवल फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होती हैं, बल्कि स्वाद भी बढ़ाती हैं।
कम तेल का उपयोग करें : नूडल्स को डीप फ्राई करने या ज्यादा तेल में तलने से बचें। इसके जगह हल्का भूनकर या उबालकर बनाएं।जैतून का तेल, नारियल तेल या सरसों का तेल का उपयोग करें, जो हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत हैं।
इंस्टेंट सॉस से बचें : मार्केट में मिलने वाले सॉस में अधिक शुगर और प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो सेहत के लिए सही नहीं हैं। इनकी जगह घर पर बने मसाले, नींबू, हल्का सोया सॉस या हर्ब्स का इस्तेमाल करें।
सही तरीके से पकाएं : नूडल्स को तेज आंच पर ज्यादा देर तक पकाने से उनके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। इन्हें हल्की आंच पर धीरे-धीरे पकाएं जिससे उनकी न्यूट्रिशन वैल्यू बनी रहे।
साइड डिश में सलाद या सूप लें : सिर्फ नूडल्स खाने से पोषण संतुलित नहीं होता। इसके साथ सलाद, दही या सूप शामिल करें, जिससे ये एक कंप्लीट और हेल्दी मील बने।
Tagsसेहतस्वादजबरदस्तकॉम्बोहेल्दीनूडल्सhealthtasteawesomecombohealthynoodlesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





