लाइफ स्टाइल

gourd juice:गर्मियों में पिएं लौकी का जूस, सेहत के लिए है फायदेमंद

Sarita
6 May 2025 9:59 AM IST
gourd juice:गर्मियों में पिएं लौकी का जूस, सेहत के लिए है फायदेमंद
x
gourd juice: इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन B, आयरन और पोटैशियम जैसे ज़रूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. आइए जानते हैं लौकी का जूस पीने के प्रमुख फायदे|
डिहाइड्रेशन से बचाव:
गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या बहुत ही खतरनाक होती है और बहुत से लोगों को यह समस्या होती है. इसलिए खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है. लौकी में 95% पानी की मात्रा होती है, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखती है|
वजन घटाने में मददगार :
कम कैलोरी और हाई फाइबर कंटेंट इसे डाइट के लिए आदर्श बनाता है. तो अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो एक गिलास लौकी का जूस जरूर पियें|
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है:
लौकी का जूस फाइबर, कब्ज और गैस की समस्या में राहत देता है|
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद :
पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं|
त्वचा पर निखार लाता है:
शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालकर स्किन को ग्लोइंग बनाता है|
लौकी का जूस हमेशा ताजा बनाकर पीएं. कड़वी लौकी का सेवन कभी न करें, इससे फूड पॉइज़निंग हो सकती है|
Next Story