- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Father’s Day: इस...
लाइफ स्टाइल
Father’s Day: इस फादर्स डे पापा को दें प्यार भरा हेल्दी सरप्राइज, बनाएं ये खास पकवान
Sarita
14 Jun 2025 11:38 AM IST

x
Father’s Day: यह खास दिन 15 जून को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने पिता को यह एहसास दिलाते हैं कि वे सबसे खास हैं। अगर आप साल भर अपने पिता के लिए कुछ नहीं कर पाते हैं, तो इस दिन को जाया न जाने दें। आप इस दिन अपने पिता के लिए कुछ खास कर सकते हैं। आप चाहें तो इस दिन केक की जगह कुछ हेल्दी बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। यहां हम आपको कुछ हेल्दी और टेस्टी डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना आसान है और इन्हें खाकर आपके पिता भी खुश हो जाएंगे।
वेजिटेबल चीला:
सुबह के समय वेजिटेबल चीला मिल जाते तो पेट के साथ-साथ मन भी खुश हो जाता है। फाइबर से भरपूर, लो-कैलोरी वेजिटेबल चीजा खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। इसे आप हरी धनिया की चटनी के साथ पापा को परोसें। इसे बनाते समय इसमें वही सब्जियां डालें, जिसे खाना आपके पापा जी को पसंद हो।
ब्राउन राइस पुलाव:
यदि आपके पिता जी को चावल खाना पसंद है तो उनके लिए पुलाव तैयार करें। इसके लिए सबसे व्हाइट की जगह ब्राउन राइस से पुलाव तैयार करें। ब्राउन राइस का पुलाव बनाने को हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ब्राउन राइस में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इसमें ढेर सारी सब्जियां डालकर इसे पौष्टिक बनाएं।
यदि आप कुछ हल्का लेकिन हेल्दी लंच तैयार करना चाहते हैं तो गेहूं, ज्वार, बाजरा, रागी और मक्के के आटे को मिक्स करके पराठा तैयार करें। इससे बना थेपला एनर्जी और न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज और मसाले डाल सकते हैं। दही और अचार के साथ ये थेपला मजेदार लगेगा।
TagsFather’s Dayफादर्स डेहेल्दीसरप्राइजFather’s DayHealthySurprise जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





