- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Exercise: सर्दियों में...
लाइफ स्टाइल
Exercise: सर्दियों में कब करना चाहिए व्यायाम, जानिए सही समय
Sarita
21 Dec 2025 10:27 AM IST

x
Exercise: सर्दियों में व्यायाम का सही समय चुन कर फिटनेस को आधा जीता जा सकता है। वहीं गलत समय पर वर्कआउट आपकी सेहत को और बिगाड़ सकता है। आइए जानते हैं कि सुबह या शाम, सर्दियों में वर्कआउट का कौन सा समय बेहतर है और उस समय व्यायाम करने के क्या लाभ हो सकते हैं।
ठंड में कब करें वर्कआउट:
सुबह 7 से 10 बजे:
इसे सर्दियों का गोल्डन स्लॉट कह सकते हैं। ठंड में बहुत तड़के उठकर वर्कआउट करना हर किसी के लिए सही नहीं है। सूरज निकलने के बाद का समय शरीर के लिए सबसे सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है। इस समय व्यायाम करना इसलिए बेस्ट है क्योंकि शरीर का तापमान धीरे-धीरे बढ़ चुका होता है। जोड़ों में जकड़न कम रहती है औऱ धूप से विटामिन D मिलता है। नींद पूरी हो जाती है और उसके बाद व्यायाम से दिनभर एनर्जी व फोकस बना रहता है।
सुबह के इस वक्त 10 से 15 मिनट का वार्मअप जरूर करें। वरना मसल्स इंजरी का खतरा रहता है। आप सुबह वाॅक कर सकते हैं। योग, स्ट्रेचिंग और हल्की रनिंग भी करें।
शाम 4 से 7 बजे:
अगर सुबह समय नहीं मिलता तोो व्यायाम के लिए सर्दियों की शाम भी बेहतरीन विकल्प है। शाम 4 से 7 बजे का समय स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए सबसे उपयुक्त होता है। शाम में वर्कआउट करना इसलिए भी सही है, क्योंकि इस वक्त बॉडी टेम्परेचर पीक पर होता है। मसल्स ज़्यादा लचीली होती हैं। इस कारण भारी एक्सरसाइज और वेट ट्रेनिंग सुरक्षित रहता है। जो लोग जिम जाना चाहते हैं, कार्डियों करते हैं या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं उनके लिए बेस्ट समय शाम है। ध्यान रखें बहुत देर रात एक्सरसाइज न करें, इससे नींद प्रभावित हो सकती है।
तड़के व्यायाम के नुकसान:
गर्मियों में आप 4-5 बजे उठकर बहुत सुबह व्यायाम या योग करते हैं। लेकिन सर्दियों में वर्कआउट के लिए यह समय नुकसानदायक हो सकता है। सर्दियों में सुबह 5-6 बजे एक्ससाइज इसलिए नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ठंड में ब्लड वेसल्स सिकुड़ी होती हैं। हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है। अस्थमा और सांस की दिक्कत उभर सकती है। बुजुर्गों और दिल के मरीजों को खासतौर पर इस समय व्यायाम से बचना चाहिए।
सर्दियों में एक्सरसाइज के नियम:
खाली पेट हैवी वर्कआउट न करें।
लेयरिंग कपड़े पहनें, पसीना सूखने न दें।
पानी कम न पिएं। ठंड में प्यास कम लगती है।
ठंड के कारण एक्सरसाइज अचानक बंद न करें।
सर्दियों में योगाभ्यास का सही समय:
अगर आप योगासन करते हैं तो सर्दियों में अभ्यास का सबसे सही समय सुबह का होता है। सुबह-सुबह योग को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। खासतौर पर सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करना चाहिए। फिटनेस चुनौती नहीं है, बल्कि सर्दियों में गलत टाइमिंग स्वास्थ्य के लिए चुनौती है। सुबह 7–10 बजे हल्का से मध्यम वर्कआउट और शाम 4–7 बजे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, यह संतुलन अपनाइए।
TagsExerciseव्यायामWorkout जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





