लाइफ स्टाइल

सेहत का खजाना हैं पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, सेवन से मिलते हैं ये फायदे

Mohammed Raziq
1 April 2024 3:14 PM IST
सेहत का खजाना हैं पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, सेवन से मिलते हैं ये फायदे
x
आपे कई लोगों को देखा होगा जो अपने ब्रेकफास्ट में अंडे को शामिल करते हैं, खासतौर से जिम करने वाले लोग। अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है जिसके चलते यह ब्रेकफास्ट के लिए अच्छे मील के तौर पर देखा जाता हैं। अंडे में प्रोटीन के अलावा विटामिन-बी, विटामिन बी12, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों की भरमार होती हैं जो सेहत के लिए लाभकारी साबित होते हैं। वास्तव में अंडे को सुपरफूड कहना गलत नहीं है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना कम से कम एक अंडा खाने की सलाह दी जाती है। हम आपको यहां अंडे के सेवन से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
हृदय रोग में फायदेमंद
अध्ययनों से पता चलता है कि हृदय की तमाम तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए रोजाना अंडे का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अंडा शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। अंडे का सेवन HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका है। एक अध्ययन में पाया गया है कि छह सप्ताह तक प्रतिदिन दो अंडे खाने से एचडीएल का स्तर 10 फीसदी तक बढ़ सकता है।
आयरन की कमी दूर करे
कई लोगों को शरीर में आयरन की कमी होती है, जिससे उन्हें सर दर्द, चिड़चिड़ापन, बदन दर्द, खून की कमी की शिकायत होती है। अंडे के पीले भाग में आयरन की अधिकता होती है, जिसे खाने से खून बढ़ता है, मेटापोलिस्म बढ़ता है। गर्भवती महिलाओं को अक्सर इसकी शिकायत होती है, इसलिए उन्हें अंडे खाने के लिए मुख्य रूप से बोला जाता है।
आंखों के लिए
उबला अंडा खाने के फायदे आंखों के लिए भी हो सकता है। दरअसल, अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं। मैक्यूलर डिजनरेशन के कारण ऐज रिलेटेड ब्लाइंडनेस की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी को कम कर सकता है। ऐसे में मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या के दूर रहने पर आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा, अंडे में मौजूद विटामिन आंखों की रोशनी को बढ़ावा दे सकता है।
मांसपेशियों के निर्माण में सहायक
अंडों को सबसे खास बनाती है इसमें मौजूद प्रोटीन की मात्रा। प्रोटीन मानव शरीर के निर्माण और विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं। अंडे प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, एक बड़े अंडे में करीब छह ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा अंडे में सभी आवश्यक अमीनो एसिड भी सही अनुपात में होते हैं, ऐसे में अंडों का सेवन न सिर्फ मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देता है साथ ही शरीर के लिए इसके कई अन्य तरह के भी लाभ हो सकते हैं।
दिमाग मजबूत करे
अंडे में कॉलिन कॉलिन पोषक तत्व पाया जाता हैं जो दिमाग को तेज बनाने व विकास के लिए बहुत जरुरी होता है। छोटे बच्चे से लेकर बड़े बूढों तक के दिमाग को इसकी जरुरत पड़ती है। इसकी कमी से याददाश्त कम होती है। इसी की कमी से बच्चे मंद बुद्धि पैदा होते है। गर्भकाल के समय कॉलिन महिलाओं के लिए बहुत जरुरी पोषक तत्व है।
Next Story