लाइफ स्टाइल

Egg Pizza : सर्दियों में खाना है कुछ टेस्टी और हेल्दी, तो एग पिज्जा है बेहतरीन ऑप्शन

Sarita
26 Nov 2025 12:21 PM IST
Egg Pizza : सर्दियों में खाना है कुछ टेस्टी और हेल्दी, तो एग पिज्जा है बेहतरीन ऑप्शन
x
Egg Pizza : जाड़े के दिनों में अंडे खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. इसकी खासियत है कि अंडे को आप किसी भी रूप में, किसी भी व्यंजन के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. वैसे तो आप इसे फ्राइड राइस, ब्रेड टोस्ट, नूडल्स और पोहा में डाल कर इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको हम अंडे की एक नई रेसिपी के बारे में बताते हैं, जिसका नाम एग पिज्जा है. इसे आप बहुत ही आसान तरीके से बना सकते हैं|
बनाने की सामग्री
4 अंडे
3 पतले कटे हुए चेरी टमाटर
1 बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल
1 मध्यम प्याज
1/2 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
2 पतले कटे हुए मशरूम
1/2 कप कद्दूकस पनीर-चेडर
1 पिज्जा बेस
अजवायन
काली मिर्च आवश्यकता अनुसार
नमक आवश्यकता अनुसार
बनाने का तरीका
इस पिज्जा को बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को धो लें.
अब इन सब्जियों को बारीक काट लें.
अब गैस पर एक कड़ाही में तेल गरम कर लें.
इस गरम तेल में मध्यम-धीमी आंच पर सब्जियों को थोड़ी देर के लिए भूनें.
अब अंडे की सफेदी और इसकी जर्दी को अलग-अलग लें.
इन्हें अलग-अलग कटोरे में लेकर फेटें.
इसके बाद दोनों को एक साथ मिला लें.
इसमें इच्छानुसार, काली मिर्च और नमक डाल लें.
अब पिज्जा बेस में डाले गए अंडे के मिश्रण में पहले से तली हुई सब्जियों को डाल लें.
अब उनके ऊपर कसा हुआ पनीर छिड़क दें.
इसके बाद इसे ओवन में रखें और तापमान को 180 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर लें.
इसको 15-20 मिनट तक बेक करें ताकि अंडे और पनीर पूरी तरह पक जाएं.
अब इसे एक प्लेट पर रखें और इसके ऊपर ऑरेगैनो डालें.
इसके बाद आप पिज्जा को स्लाइस करें और सर्व कर दें|
Next Story