लाइफ स्टाइल

मैंगो शेक पीने से हो सकते हैं ये नुकसान

Apurva Srivastav
27 May 2024 6:21 AM GMT
मैंगो शेक पीने से हो सकते हैं ये नुकसान
x
लाइफस्टाइल : गर्मियों के मौसम को आम का मौसम भी कहा जाता है। फलों के राजा आम को कई लोग खाना बहुत पसंद करते हैं। आम को अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है। कोई इसे साबुत फल के रूप में खाता है, तो कोई इसका आमरस बनाकर पीता हैं। कई लोग इसे मैंगो शेक के तौर पर पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इस स्वादिष्ट पेय पदार्थ को पीने से सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।मैंगो शेक का ज्यादा सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रभाव भी डाल सकता है। अगर आप भी मैंगो शेक बनाकर पीने के शौकीन हैं तो, आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में पता होना बेहद जरूरी है।
गर्मियों में मैंगो शेक पीने से लोगों को हो सकती हैं ये परेशानियां
पेट की समस्याएं
मैंगो शेक में ज्यादा मात्रा में शुगर होती है, जो कई तरह से सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। यह गर्मियों में होने वाली पेट की समस्याओं जैसे कि गैस, एसिडिटी या अपच को बढ़ा सकता है।
एलर्जी
ज्यादा सेंसिटिव लोगों को मैंगो या उसके तत्वों से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको मैंगो या उससे बनी चीजों से एलर्जी है, तो मैंगो शेक पीने से बचना बहुत जरूरी है।
शरीर में गर्मी
मैंगो शेक में ज्यादा मिठास होने के कारण यह कुछ लोगों के शरीर में गर्मी और जलन की वजह बन सकता है। इसके ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है।
वजन में बढ़ोतरी
वेट लॉस की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए मैंगों शेक का ज्यादा सेवन करना खराब हो सकता है। मैंगो शेक में ज्यादा शुगर और फैट होता है, जिससे अधिक मात्रा में इसको पीने से वजन बढ़ सकता है।
शरीर में पानी की कमी होना
मैंशो शेक में नेचुरल शुगर के साथ-साथ रिफाइंड शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है। इसको ज्यादा पीने से गर्मियों में डिहाइड्रेशन जैसी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है।
Next Story