
x
चार लोग घायल हैं।
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं चार लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह म्याना पुलिस थाना क्षेत्र में कानपुर से कर्नाटक की ओर जा रहा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुलिया से नीचे जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया।
इस हादसे में ट्रक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि इस ट्रक में मजदूर भी सवार थे और हादसे में विष्णु, मीर, विकास और रणवीर सिंह की मौत हुई है। वहीं ट्रक के चालक और क्लीनर सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल मे इलाज जारी है।
मजदूर उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। म्याना थाने के प्रभारी संजीव मावई के मुताबिक, जिस ट्रक का हादसा हुआ है, उसमें 6 मजदूरों के अलावा चालक और क्लीनर भी थे। इनमें से चार की मौत हुई है। बताया गया है कि इस ट्रक से मजदूर काम के सिलसिले में कानपुर से कर्नाटक जा रहे थे। इस ट्रक में मजदूरों का सारा सामान और मोटरसाइकिल भी रखी हुई थी। हादसे के शिकार हुए मजदूरों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
आशंका इस बात की जताई जा रही है कि सुबह का समय था और चालक को नींद आ गई होगी। उसी के चलते ट्रक अनियंत्रित हुआ और पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। इस हादसे में ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और सामान के नीचे लोग दब गए। इन सभी को मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





