लाइफ स्टाइल

हल्दी वाला दूध पिएं दूर होगी खर्राटों की समस्या

Khushboo Dhruw
22 Jan 2023 4:44 PM GMT
हल्दी वाला दूध पिएं दूर होगी खर्राटों की समस्या
x

कुछ लोगों को सोने के समय खर्राटे लेने की समस्या होती है। इस दौरान खर्राटे लेने से अन्य सदस्य भी डिस्टर्ब होते हैं। खर्राटे लेने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें मोटापा, शराब का सेवन, साइनस की समस्या, एलर्जी, कोल्ड, भरपेट खाना प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा, खराब सोने के से भी खर्राटों की समस्या होती है। एक शोध की मानें तो 20 फीसदी वयस्क नियमित रूप से खर्राटे लेते हैं। वहीं, 40 फीसदी वयस्क कभी-कभी खर्राटे लेते हैं। इसके अलावा, 10 में 1 बच्चा भी खर्राटे लेते हैं। अगर आप भी खर्राटों की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

एक्सरसाइज करें
हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। एक्सरसाइज करने से खर्राटों में भी आराम मिलता है। एक्सरसाइज करने से नींद अच्छी और गहरी आती है। इससे स्नोरिंग यानी खर्राटे की समस्या से निजात मिलता है।
लाइट खाना खाएं
रात में सोने से पहले लाइट खाना खाएं। लास्ट डाइट से भी स्नोरिंग की समस्या हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा रात में सोने से दो घंटे पहले खाने की सलाह देते हैं। साथ ही हैवी यानी भरपेट खाना न खाएं। अगर ज्यादा खाना चाहते हैं, तो शाम के समय ही खाना खा लें। इन नियमों का पालन करने से खर्राटों की समस्या से निजात मिलता है।
हल्दी वाला दूध पिएं
खर्राटे की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण को रोकने में सहायक होते हैं। इससे नाक में कंजस्टेड नहीं होता है।
शहद का सेवन करें
शहद सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले दूध में शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे रात में सांस लेने की समस्या दूर होती है।
Next Story