लाइफ स्टाइल

क्या आप भी बिना किसी कारण के थकान महसूस करते है? तो इन चीजों का करें सेवन

Admin4
2 Jan 2022 7:04 AM GMT
क्या आप भी बिना किसी कारण के थकान महसूस करते है? तो इन चीजों का करें सेवन
x

क्या आप भी बिना किसी कारण के थकान महसूस करते है? तो इन चीजों का करें सेवन 

घर या ऑफिस के काम के कारण थकान महसूस होना स्वाभाविक है। दिनभर की मेहनत के बाद शरीर पूरी तरह से आराम और अच्छी नींद चाहता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | घर या ऑफिस के काम के कारण थकान महसूस होना स्वाभाविक है। दिनभर की मेहनत के बाद शरीर पूरी तरह से आराम और अच्छी नींद चाहता है, पर क्या अच्छी नींद लेने के बाद भी बिना किसी कारण के आप थकान महसूस करते रहते हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की समस्याओं का मतलब शरीर में कुछ गड़बड़ चल रहा है। लगातार थकान बने रहने का मतलब है कि आपका भोजन सुनियोजित नहीं है और आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व और ऊर्जा प्रदान करने में असमर्थ है। ऐसे में भोजन और जीवनशैली में बदलाव करना आवश्यक हो जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, थकान और कमजोरी की समस्या से बचे रहने के लिए भोजन में पोषक तत्वों से युक्त चीजों को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करने की आवश्यकता है। आइए आगे की स्लाइडों में उन खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जिनको आहार में शामिल करके शरीर की ऊर्जा को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां और पालक
हरी पत्तेदार सब्जियों और साग को पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है। यह खनिजों और विटामिनों से भरा हुआ होता है जो शरीर में उर्जा के स्तर तो बेहतर बनाए रखने में सहायक है। इसमें भी पालक का सेवन करना सबसे फायदेमंद होता है। पालक में आयरन की अधिक मात्रा पाई जाती है, इसकी शरीर में कमी के कारण थकान की समस्या हो सकती है। आयरन की कम मात्रा के कारण मस्तिष्क की कोशिकाओं में ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है जिसके परिणामस्वरूप कमजोरी बनी रहती है।
रोज खाइए केला
शरीर की कमजोरी और थकान की समस्या से बचे रहने के लिए रोजाना केला खाना भी फायदेमंद माना जाता है। केले को पोटैशियम, प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है जिससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। यही वजह है कि व्यायाम से पहले और बाद में केला खाने की सलाह दी जाती है। केला में तीन नेचुरल शगर- सुक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज होते हैं, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट का भी एक अच्छा स्रोत है, यह मैक्रोन्यूट्रिएंट आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है।
खजूर खाना है सेहत के लिए लाभदायक
रोजाना सिर्फ 2-3 खजूर खाना भी आपको ऊर्जावान और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने में फायदेमंद हो सकता है। खजूर, फाइबर से भी भरे हुए होते हैं जो आपको पेट भरा हुआ महसूस कराने में सहायक माने जाते हैं। खजूर में पैंटोथेनिक एसिड, फोलेट और नियासिन जैसे विटामिन्स होते हैं, जो भोजन को ऊर्जा में बदलने वाली मेटाबॉलिज्म प्रक्रियाओं को बढ़ावा दे सकते हैं। यह आसानी से थकान और कमजोरी से लड़ने में मदद कर सकता है।
Next Story