- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Curry Leaves Health...
लाइफ स्टाइल
Curry Leaves Health Benefits: सुबह उठते ही रोज करें इस पत्ते का सेवन, होगा कमाल का असर
Sarita
4 Sept 2025 11:26 AM IST

x
Curry Leaves Health Benefits: अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत सेहतमंद तरीके से करना चाहते हैं, तो रोज़ाना खाली पेट करी पत्ता चबाना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाला यह साधारण सा पत्ता न सिर्फ़ अपने स्वाद और खुशबू के लिए मशहूर है, बल्कि सेहत का भी खजाना है। आयुर्वेद में करी पत्ते को एक प्राकृतिक औषधि माना गया है और इसे सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं ऐसा करने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
बालों को भी मजबूत बनाने में सक्षम है करी पत्ता:
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, करी पत्ते एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. इन्हें बासी मुंह चबाने से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं और स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है. साथ ही मुंहासे और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है. करी पत्तों में विटामिन A और C के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम भी पाया जाता है. ये पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, जिससे बाल झड़ना कम होता है. साथ ही यह बालों को घना, मुलायम और चमकदार बनाने में सहायक है|
हृदय के लिए भी कारगर है करी पत्ते:
करी पत्ते कोलेस्ट्रोल लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं. नियमित रूप से इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रोल कम होता है और दिल की सेहत बेहतर बनी रहती है. करी पत्ते में विटामिन A, B, C और E मौजूद होते हैं. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं. यही कारण है कि इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है|
Next Story





