- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Curd Chutney Toast: ...
लाइफ स्टाइल
Curd Chutney Toast: मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट
Sarita
5 Feb 2026 8:42 AM IST

x
Curd Chutney Toast: बहुत सारी डिश ऐसी होती है जो न सिर्फ भूख मिटाता है बल्की खाने वालों का दिल भी जीत लेती है. हम बात कर रहे हैं दही चटनी टोस्ट की. नाम से तो ये आपको सिंपल टोस्ट लगता होगा लेकिन इसकी एक बाइट मुंह में जाते ही ये आपको अपना दीवाना बना देगी. इसका लाजवाब स्वाद बच्चों को तो इतना पसंद आएगा कि वे ब्रेकफास्ट के साथ-साथ स्नैक्स में भी इसी टोस्ट की डिमांड करेंगे. हेल्दी और टेस्टी नाश्ते के लिए यह डिश बहुत बढ़िया ऑप्शन है. तो चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं|
दही चटनी टोस्ट बनाने की सामग्री:
दही – 1 कप (गाढ़ा)
काली मिर्च – आधा चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स – आधा चम्मच
पिज्जा सीजनिंग – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
धनिया पत्ता – 1 मुट्ठी
हरी मिर्च – 1-2
लहसुन की कलियां – 7-8
नींबू का रस – 1 चम्मच
ब्रेड स्लाइस – 4-5
तेल या बटर
दही चटनी टोस्ट बनाने की विधि:
दही चटनी टोस्ट बनाने के लिए पहले एक बाउल में दही डालें. फिर उसमें काली मिर्च, चिल्ली फ्लेक्स, पिज्जा सीजनिंग और स्वादानुसार नमक डालकर उसे अच्छे से फेंट लें.
अब आप मिक्सी जार में धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, नींबू का रस और थोड़ा सा नमक डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें
फिर तैयार दही में चटनी डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें.
अब आप ब्रेड स्लाइस को इस तैयार मिक्सचर में डुबोकर दोनों तरफ अच्छे से कोट करें.
फिर पैन गरम करके उसमें थोड़ा तेल या बटर डालें और कोटेड ब्रेड स्लाइस को पैन पर रखकर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक टोस्ट करें.
आपका दही चटनी टोस्ट बनकर तैयार हो चुका है.
इसके ऊपर आप चिल्ली फ्लेक्स या पिज्जा सीजनिंग डालकर गरमा गरम सर्व कर सकते हैं|
TagsCurd Chutney Toastहेल्दीटेस्टीब्रेकफास्ट Curd Chutney ToastHealthyTastyBreakfast जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





