- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Cucumber Recipe: खीरे...
लाइफ स्टाइल
Cucumber Recipe: खीरे से सिर्फ सलाद ही नहीं बनाएं, बनाएं ये स्वादिष्ट और सेहतमंद रेसिपी
Sarita
9 May 2025 6:42 AM IST

x
Cucumber Recipe: खीरा खाने के कई फायदे हैं जैसे कि इसे खाने से हार्ट हेल्थ दुरुस्त रहती है. इसमें विटामिन सी मिलते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं. स्मूद स्किन के लिए खीरे को सलाद की तरह या दही के साथ खाने से कई फायदे होते हैं. पर आप सलाद और रायते के अलावा इससे नई-नई तरह की रेसीपीज भी बना सकते हैं|
खीरे से झटपट बनाएं ये रेसीपीज:
खीरे केपकौड़े:
खीरे की पकौड़ी बनाने के लिए ताजे खीरा ले उसे छीलकर कद्दूकस कर लें फिर कच्ची केरी को कद्दूकस कर लें. अब इसमें कुट्टू का आटा डालें फिर जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. आप कढ़ाई में तेल चढ़ाएं तेल गर्म होने पर उसकी छोटी-छोटी पकौड़ी बनाकर फ्राई कर लें. फिर इसे पुदीना की चटनी के साथ सर्व करें|
खीरा कटलेट है स्वाद में लाजवाब:
खीरा कटलेट बनाने के लिए खीरे को छान ले फिर उसको अच्छे से धो लें फिर इसको कद्दूकस कर लें फिर इसे ठंडा करदे फिर छीलकर घिस लें अब कुट्टू का आटा मिला दें. उसके बाद उसमें लाल मिर्च, नमक, हरी मिर्च सभी सामग्री मिलाएं उसके बाद फिर हरा धनिया काट लें फिर डो बनकर तैयार हो जाएगा. अब इसके एक लोई के बराबर मिश्रण लें इस मिश्रण को हाथ में ले और उसकी टिक्की बनाकर कढ़ाई में तेल चढ़ाएं तेल गर्म होने दें. फिर टिक्की को बनाकर तैयार कर लें और कढ़ाई में डालकर डीप फ्राई कर लें|
खीरा-आलू कटलट है स्वाद में जबरदस्त:
खीरे को छीलकर कद्दूकस कर लें. फिर उबले आलू को मैश कर लेंगे फिर उसमें हरी मिर्च, अदरक और हरी धनिया को भी बारीक काट लेंगे. अब कद्दूकस करें खीरे को निचोड़ कर उसका पानी निकाल लें. अब अरारोट, जीरा, नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाकर डो बना लें उसे गोल-गोल काट कर शेप बना लें. फिर कढ़ाई में कटलेट को डालकर डीप फ्राई कर लें. आप इसे प्लेट पर सर्व कर लें|
खीरे को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें, टमाटर और प्याज को काट लें, नारियल, जीरा, हरी मिर्च और लहसुन को छीलकर बारीक काट लें. एक कटोरी में नारियल के पेस्ट को निकाल लें. तेल गर्म करके और उसमें राई चटकाए फिर सफेद उड़द दाल, लाल मिर्च को तोड़ कर डालें, कढ़ी पत्ते भी मिलाएं. आपकी गरमा गरम खीरे और नारियल की सब्जी तैयार है|
TagsCucumberखीरेस्वादिष्टसेहतमंदरेसिपीCucumbertastyhealthyrecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





