लाइफ स्टाइल

Cucumber Juice: स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पेय

Sarita
2 Jun 2025 6:46 AM IST
Cucumber Juice: स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पेय
x
Cucumber Juice: अभी तेज गर्मी है और बाजार में खीरों की भी खूब आवक है। ऐसे में हो सके तो इसे नियमित डाइट में शामिल करें। आज हम आपके लिए खीरा जूस बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इससे शरीर फिट रहता है और बढ़ते वजन पर काबू पाया जा सकता है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है जिससे आप पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से दूर रहते हैं। इसका जायका भी काफी अच्छा होता है, जो सबको लुभाता है। टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक के रूप में आप हमेशा इसका साथ चाहेंगे।
सामग्री (Ingredients)
2 खीरा
1/2 इंच टुकड़ा अदरक
1/4 स्लाइस नींबू
1 टेबल स्पून हरा धनिया
1 टेबल स्पून पुदीना
स्वादानुसार काला नमक
1 टेबल स्पून शहद
2 कप पानी
- सबसे पहले खीरा को अच्छे से धो लें। फिर इसको टुकड़ों में काटकर एक बाउल में अलग रख दें।
- इसके बाद अदरक, हरी धनिया पत्ती और पुदीना पत्तियों को भी बारीक काट लें।
- फिर नींबू को काटकर उसका एक चौथाई हिस्सा जूस बनाने के लिए रख दें।
- इसके बाद मिक्सर जार में खीरा के टुकड़े, हरी धनिया पत्ती और पुदीना डालें।
- फिर मिक्सर जार में कटी हुई अदरक और नींबू का पूरा टुकड़ा डालें।
- इसके बाद इसमें 2 कप पानी डालें और पीसकर जूस तैयार कर लें।
- फिर इसको एक सर्विंग ग्लास में छानकर निकाल लें। खीरा जूस बनकर तैयार है।
- फिर इसमें ऊपर से शहद और स्वादानुसार काला नमक डालकर सर्व करें।
Next Story