लाइफ स्टाइल

Corn Makhana Chaat: घर पर 10 मिनट में बनाइए हेल्दी कॉर्न मखाना चाट

Sarita
23 Jan 2026 8:23 AM IST
Corn Makhana Chaat: घर पर 10 मिनट में बनाइए हेल्दी कॉर्न मखाना चाट
x
Corn Makhana Chaat:इस डिश को तैयार करने में ज्यादा ऑइल की जरूरत नहीं पड़ती और साथ ही कॉर्न और मखाना होने की वजह से यह टेस्टी ही नहीं बल्कि हेल्दी ऑप्शन भी बन जाता है. अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो भी यह एक परफेक्ट रेसिपी हैं. तो चलिए जानते हैं कॉर्न मखाना चाट बनाने की इंस्टेंट रेसिपी|
कॉर्न मखाना चाट बनाने लिए जरूरी सामग्री:
मखाना – 1 कप
उबले हुए स्वीट कॉर्न – 1 कप
बारीक कटा प्याज – 1 छोटा
टमाटर – 1 छोटा सा बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 1 या फिर ऑप्शनल
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
चाट मसाला – 1 टीस्पून
भुना जीरा पाउडर – आधा टीस्पून
काला नमक – स्वादानुसार
साधारण नमक – स्वादानुसार
घी या तेल – 1 टीस्पून
कॉर्न मखाना चाट बनाने की रेसिपी:
कॉर्न मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में 1 टीस्पून घी या तेल डालें और फिर उसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक भून लें. आपको मखानों को लगातार चलाते रहना है ताकि वे जलें नहीं और अंदर से अच्छी तरह क्रिस्पी हो जाएं. जब मखाने हल्के गोल्डन और क्रिस्पी हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और उन्हें ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
इसके बाद एक बड़े मिक्सिंग बाउल में उबले हुए स्वीट कॉर्न डालें और फिर इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च मिलाएं. अब भुने हुए मखाने हाथ से हल्के-हल्के तोड़कर इस मिश्रण में डाल दें.
इसके बाद इसमें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और साधारण नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. लास्ट में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर एक बार फिर हल्के हाथ से मिक्स करें.
आपकी कॉर्न मखाना चाट सर्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है|
Next Story