- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ग्वार फली की सब्जी :...
लाइफ स्टाइल
ग्वार फली की सब्जी : इस टेस्टी और हेल्दी डिश को जरूर करें ट्राई
Sarita
11 July 2025 8:24 AM IST

x
ग्वार फली की सब्जी : ग्वार फली भी बींस और मटर के परिवार से ही है। इसके सेवन से आप स्टोन जैसी कई बीमारियों से बचे रहेंगे। आप रोटी, पूरी, पराठा या फिर दाल चावल में से किसी के भी साथ इसका लुत्फ उठा सकते हैं। ग्वार की फली को चाकू से काटने के बजाय हाथ से तोड़ना ज्यादा ठीक रहेगा क्योंकि इससे फली के किनारे से निकलने वाले धागे अच्छी तरह से निकल जाते हैं और सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। यह आलू के बगैर भी अच्छी बनती है।
सामग्री (Ingredients)
ग्वार की फली - 300 ग्राम
आलू - 1 (वैकल्पिक)
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
अजवायन - 1/2 छोटा चम्मच
हींग - 1 चुटकी
पिसी हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
पिसी लाल मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
पिसा धनिया - 1 चम्मच
आमचूर पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
तेल
विधि (Recipe)
- सबसे पहले ग्वार की फली के किनारे हटाएं। अगर उसमें कोई धागा है तो वह भी हटा दें। अब फली को अच्छे से धो लें।
- इसके बाद एक साफ कपड़े से इसका पानी पोंछ लें। फिर फली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- यदि आप इसमें आलू डाल रहे हैं तो इसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इसे अच्छे से धो लें।
- आलू को थोड़ी देर के लिए छलनी पर छोड़ दें, जिससे इसका अतिरिक्त पानी निकल जाए। अब एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम कर जीरा और अजवायन डालें।
- तेल के साथ इन दोनों को कुछ सैकंड भूनें फिर हींग डाल दें। इसके बाद आंच को हल्की करके पहले हल्दी डालेंगे फिर ग्वार की फली और बाद में आलू के टुकड़े।
- सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें। इसके बाद फिर से सब्जी को 1 मिनट चलाएं।
- ग्वार और आलू के गलने तक सब्जी को ढककर पका लें। करीब 12 से 15 मिनट के बाद सब्जी को उतार लें।
- यदि आप तीखा खाने के शौकीन हैं तो सब्जी में एक हरी मिर्च भी काट कर डाल सकते हैं। इसके साथ ही थोड़ा सा गरम मसाला भी डाल सकते हैं।
Tagsग्वार फलीसब्जीटेस्टीहेल्दीडिश Cluster beanvegetabletastyhealthydish जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





