- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chilla Recipe :नाश्ते...
लाइफ स्टाइल
Chilla Recipe :नाश्ते की बेहतरीन शुरुआत, बनाएं हेल्दी मिक्स दाल चिल्ला
Sarita
3 July 2025 3:51 PM IST

x
Chilla Recipe : जब नाश्ते की बात आती है तो हम कुछ ऐसा चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो। बच्चों को अगर नाश्ते में कुछ अलग न दिया जाए तो वे बोर हो जाते हैं और खाने से कतराते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ नया और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो नाश्ते में मिक्स दाल चीला तैयार करें। दाल से तैयार यह चीला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस लेख से जानिए मिक्स दाल चीला बनाने की आसान विधि के बारे में।
मिक्सड दाल चीला बनाने के लिए सामग्री:
मूंग दाल- आधा कप
चना दाल- आधा कप
उड़द दाल- 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च- 2
अदरक- एक छोटा टुकड़ा
हींग- चुटकी भर
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला- एक छोटा चम्मच
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
तेल
नमक- स्वादअनुसार
मिक्सड दाल चीला बनाने की विधि :
मिक्सड दाल चीला बनाने के लिए सबसे पहले मूंग, चना दाल और उड़द दाल को अच्छे से धो लें और फिर इसे भिगो दें कुछ घंटों के लिए. अगर आप इसे सुबह में बनाने की सोच रहे हैं तो इसे रात में भिगो कर रख दें.
अब दाल हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े को मिक्स में डालकर बारीक पीस ले.
अब इस घोल में आप हींग, हल्दी, लाल मिर्च का पाउडर को मिक्स कर दें. अब इसमें आप पानी डालकर चीला के बैटर जैसा रेडी कर लें. अब आप इसमें मसाले को भी मिक्स कर दें.
चीला बनाने के लिए तवे को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल लगा लें. अब एक बड़े चम्मच की मदद से आप बैटर को तवे पर डालकर चीला तैयार करें. चीला के साइड में तेल डालें और एक तरफ से पक जाने के बाद इसे दूसरे तरफ पलट दें. आपका मिक्स दाल चीला तैयार है. इसका सेवन आप सुबह नाश्ते में चटनी के साथ करें|
TagsChillaनाश्तेहेल्दीमिक्स दालचिल्लाChillaBreakfastHealthyMixed DalChilla जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





