- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chana Dal Curry...
लाइफ स्टाइल
Chana Dal Curry Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रहेगा लंच का इंतजार, मिनटों में ऐसे बनाएं टेस्टी और हेल्दी चना दाल करी
Sarita
26 July 2025 6:56 AM IST

x
Chana Dal Curry Recipe: अगर आप कुछ सिंपल, हेल्दी और टेस्टी बनाने की सोच रहे हैं, तो चना दाल की यह रेसिपी आपके लिए एकदम सही है। अगर आप बिना ज़्यादा समय और मेहनत बर्बाद किए कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो चना दाल करी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। तो आइए जानते हैं चना दाल करी बनाने की आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी।
चना दाल की करी के लिए आवश्यक सामग्री:
चना दाल – 1 कप
पानी – 3 कप
टमाटर – 2 बारीक कटे हुए
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 2 कटी हुई
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर – आधा टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
गरम मसाला – आधा टीस्पून
जीरा – 1 टीस्पून
हींग – एक चुटकी
नमक – स्वादानुसार
तेल या घी – 2 टेबलस्पून
हरा धनिया – सजावट के लिए
चना दाल की करी बनाने की विधि:
सबसे पहले चना दाल को अच्छे से धोकर 20 से 30 मिनट तक भिगोकर रख दें. फिर इसे कुकर में 3 कप पानी और हल्का सा नमक डालकर 3 से 4 सीटी आने तक पका लें. इस बात का ख्याल रखें कि दाल एकदम सॉफ्ट होनी चाहिए लेकिन गली हुई नहीं.
एक कढ़ाई में तेल या घी गरम करें और इसमें सबसे पहले जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे, तब हींग और फिर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें.
अब कटे हुए टमाटर डालें और इसे तब तक भूनें जब तक वह नरम न हो जाए और तेल न छोड़ दे. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें और मसालों को अच्छे से मिलाकर भून लें.
अब उबली हुई दाल को इस मसाले में मिलाएं और जरूरत के अनुसार पानी डालें ताकि करी की गाढ़ापन सही बना रहे. अब इसे 7 से 8 मिनट धीमी आंच पर पकने दें ताकि सभी फ्लेवर्स अच्छे से घुल जाएं.
अब इसमें गरम मसाला डालें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
चना दाल की करी को गरमा गरम चावल, जीरा राइस या फिर फुल्का, पराठा या पूरी के साथ परोसें. इसके साथ नींबू और प्याज का सलाद मिलाकर स्वाद दोगुना हो जाता है|
TagsChana Dal Curryलंचमिनटोंटेस्टीहेल्दीचनादाल करीChana Dal CurryLunchMinutesTastyHealthyChanaDal Curry जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





