लाइफ स्टाइल

Gobhi Rajma Cutlet : टेस्टी और हेल्दी गोभी राजमा कटलेट

Sarita
20 Dec 2025 10:28 AM IST
Gobhi Rajma Cutlet :  टेस्टी और हेल्दी गोभी राजमा कटलेट
x
Gobhi Rajma Cutlet : गोभी और राजमा से बनने वाली ये स्नैक काफी ज्यादा हेल्दी और न्यूट्रिशियस होती है. आप इसे चाहें तो शाम में परिवार के साथ स्नैक के तौर पर भी एन्जॉय कर सकते हैं. गोभी राजमा कटलेट में आपको हल्के मसाले का एहसास होता है और साथ ही इसका क्रिस्पी टेक्सचर और सब्जियों की फ्रेशनेस इसे सभी का फेवरेट स्नैक बना देता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी|
गोभी राजमा कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
गोभी – 1 कप कद्दूकस की हुई
उबला राजमा – आधा कप
आलू – 1 मीडियम साइज का उबला और मैश किया हुआ
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
अदरक – आधा इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
चाट मसाला – आधा टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
ब्रेड क्रम्ब्स – 3 से 4 टेबल स्पून
तेल – तलने के लिए
गोभी राजमा कटलेट बनाने की रेसिपी:
गोभी राजमा कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को बारीक कद्दूकस करें और हल्का सा पानी निचोड़कर एक्स्ट्रा पानी हटा दें. इसके बाद उबले हुए राजमा को मैश करें ताकि कटलेट में आसानी से मिक्स हो जाए.
इसके बाद एक बड़े बर्तन में कद्दूकस गोभी, मैश किया हुआ राजमा, उबला आलू, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें. अब इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं. अब धीरे-धीरे ब्रेड क्रम्ब्स डालकर एक सॉफ्ट लेकिन फर्म मिश्रण तैयार करें.
अब मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और उन्हें चपटा कर लें और ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर क्रिस्पी टेक्सचर के लिए तैयार करें.
पैन फ्राई करने के लिए मीडियम आंच पर तेल गरम करें और कटलेट को दोनों तरफ गोल्डन होने तक फ्राई करें. वहीं, एयर फ्रायर या ओवन में बनाने के लिए कटलेट पर हल्का तेल स्प्रे करें और 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 20 मिनट तक बेक करें और बीच-बीच में पलटते रहें.
गर्मागर्म गोभी राजमा कटलेट को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें|
Next Story