लाइफ स्टाइल

Gajar Dosa : गाजर से बनाइए स्वादिष्ट डोसा, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Sarita
26 Dec 2025 8:24 AM IST
Gajar Dosa  :   गाजर से बनाइए स्वादिष्ट डोसा, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
x
Gajar Dosa : गाजर में मौजूद विटामिन A, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ इम्युनिटी भी बढ़ाते हैं. यह डोसा खासतौर पर नाश्ते या हल्के डिनर के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका हल्का मीठा और कुरकुरा स्वाद बहुत पसंद आता है. कम तेल में बनने वाला यह डोसा हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए भी एक परफेक्ट रेसिपी है|
गाजर का डोसा बनाने में लिए जरूरी चीजें:
1 कप डोसा बैटर (या इडली बैटर)
1 मध्यम गाजर (कद्दूकस की हुई)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
1 छोटा प्याज (बारीक कटा – वैकल्पिक)
1/2 छोटा चम्मच जीरा
नमक स्वाद अनुसार
थोड़ा सा हरा धनिया
तेल – सेंकने के लिए
डोसा बनाने का सही तरीका:
एक बाउल में डोसा बैटर लें.
उसमें कद्दूकस की हुई गाजर, हरी मिर्च, प्याज, जीरा और नमक मिलाएं.
सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें.
तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं.
अब एक करछी बैटर डालकर गोल फैलाएं.
धीमी–मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.
Next Story