- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- फायदे के साथ नुकसान भी...
लाइफ स्टाइल
फायदे के साथ नुकसान भी देती है ब्रोकली, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
Dolly
4 Aug 2025 9:12 AM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : ब्रोकली को स्वास्थ्यवर्धक सब्जियों में शुमार किया जाता है। विटामिन C, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह क्रूसीफेरस वेजिटेबल कई बीमारियों से बचाव में मददगार मानी जाती है। मगर विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुपरफूड कुछ लोगों के लिए फायदे से ज़्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।
थायरॉइड के मरीज रखें दूरी
डॉक्टरों के अनुसार, ब्रोकली में गॉइट्रोजेनिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में आयोडीन के अवशोषण को बाधित कर सकते हैं। यह थायरॉइड ग्रंथि की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। खासतौर पर हाइपोथायरॉइडिज़्म से पीड़ित लोगों को ब्रोकली के सेवन से बचना चाहिए या सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।
गैस और पाचन की दिक्कतें
ब्रोकली में मौजूद फाइबर और कुछ सल्फर कंपाउंड पाचन तंत्र को चुनौती दे सकते हैं। इससे कुछ लोगों को गैस, अपच या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है, विशेषकर यदि वह कच्ची ब्रोकली का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं।
ब्लड थिनर ले रहे मरीज भी रहें सतर्क
ब्रोकली विटामिन K का अच्छा स्रोत है, जो रक्त को जमाने (clotting) में सहायक होता है। लेकिन जो लोग ब्लड थिनर (जैसे वॉरफरिन) ले रहे हैं, उनके लिए अधिक विटामिन K सेवन दवाओं की प्रभावशीलता को प्रभावित कर सकता है।
Tagsफायदेनुकसानब्रोकलीBenefitsHarmsBroccoliजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





